आज दिनांक 20 जुलाई 2022 को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने हमीरपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि सत्ता के इन सादे चार वर्षों में वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा हमीरपुर जिला को विकास के क्षेत्र में पूर्णता उपेक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का वर्तमान विधानसभा के आखरी पड़ाव में हमीरपुर जिला का दौरा ओर दौरे के दौरान उन द्वारा हड़बड़ाहट में कई विकास संबंधी घोषणा जो कभी धरातल में नहीं आने वाली है। प्रदेश सरकार की नकारात्मक और जन विरोधी कार्य प्रणाली से हताश व दुखी प्रदेशवासियों ने भाजपा के मिशन रिपीट को डिलीट में बदलने का फैसला कर लिया है। प्रदेश में एक ओर दो समानांतर धड़ों बंटी भाजपा और दूसरी ओर एकजुट कोंग्रेस नेतृत्व जो पीछे संपन्न हुए चारों उपचुनावों को जीतकर एकता को उद्धारण दे चुका है। यही नतीजे विधानसभा चुनावों में आने निश्चित है।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा की मोदी सरकार ने देश की जनता को जनविरोधी नीतियां परोसना जारी रखा है। आम जन की रोजमर्रा की 80 खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर सरकार ने अपना पूंजीवादी चेहरा दिखा दिया है। आटा और छाछ पर टैक्स लगा कर तो सरकार ने गरीब मार की सभी हदें पार कर दी है।मोदी सरकार अपने परम मित्र अदानी का बैंकों से लिया हुआ 72000 करोड़ रुपए का कर्ज तो माफ कर सकती है परंतु दूसरी और गरीब की सूखी रोटी भी छीनने का घिनौना फैसला भी कर सकती है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए धर्म व जाती के प्रमाण पत्र की मांग करना इस सरकार का मानवता पर एक और प्रहार है।
राजेंद्र जार ने भाजपा के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में रिकॉर्ड सात मुख्य सचिव को बदलने पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा यह मुख्यमंत्री और उनकी केबिनेट के मंत्रियों की राजीतिक और प्रशासनिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। सरकार की प्रशासन पर बिल्कुल भी पकड़ नहीं है जो व्यवस्था को कमजोर किए हुए है। जिला अध्यक्ष ने बतलाया की जिला में कांग्रेस पार्टी जमीन स्तर तक काफी मजबूत है और पार्टी हाईकमान ने और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु कई कार्यक्रम तय किए है। उन्होंने इस बात पर अपनी घोर आपत्ति जतलाई की जिस प्रकार से मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ द्वेष पूर्ण तरीके से केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी,इनकम टेक्स, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है वह बड़ा अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक कृत्य हैं। नेशनल हैराल्ड अखबार का केस जो कोट खारिज कर चुका है। सरकार ने बड़े गैरकानूनी तरीके से फिर ईडी से फिर जांच शुरू करवा दी है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 5 दिनों तक पूछताछ कि जा चुकी है और अब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को ईडी द्वारा जांच के लिए 21 जुलाई का समन किया गया है। इसके विरोध में पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर और 22 जुलाई को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर 22 जुलाई को सुबह 11:00 बजे गांधी चौक हमीरपुर में धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी।
राजेंद्र जार ने बतलाया कि 27 जुलाई से प्रदेश में युवा कांग्रेस “रोजगार पदयात्रा” करने जा रही है। गत 9 अगस्त भारत छोड़ आंदोलन के दिन जिला कांग्रेस कमेटी जिला भर में 75 किलोमीटर की यात्रा करेगी जो जिला की सभी विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यह कार्यक्रम देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी की जयंती गत 2 अक्टूबर के दिन कन्या कुमारी से यात्रा आरम्भ कर देश भ्रमण करते हुए देश की एकता व अखंडता का संदेश देते हुए श्रीनगर पहुंचेंगे। उपरोक्त प्रेस वार्ता में संगठन महामंत्री डॉ रतन डोगरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हमीरपुर सुरेश पटियाल, जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम कालिया, सिटी कांग्रेस अध्यक्ष शहंशाह,राजेश पठानिया सचिव कुलदीप राणा,मनोहर लाल, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अखिलेश चोधरी ने भाग लिया।
भाजपा सरकार द्वारा हमीरपुर जिला को विकास के क्षेत्र में पूर्णता उपेक्षित रखा गया :राजेंद्र जार
Leave a comment
Leave a comment
