अरविंदर सिंह,हमीरपुर: विजय कारगिल दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने एक अनोखी पहल की हैं। विभाग की ओर से फैसला लिया गया हैं कि देश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को अस्पतालों में इलाज़ के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। फ़ैसले के तहत शहीदों के परिवारों के लिए अस्पतालों में पहले ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा सभी ब्लॉक स्तर पर मौजूद अस्पतालों पर भी शहीदों के परिवारों को दी जाएगी।
शहीद परिवारों को दूसरों से अलग और जल्दी इलाज की सुविधा अस्पतालों में देने के लिए इनकी स्पेशल ओपीडी पर्ची बनाई जाएगी। इस पर्ची पर एक अलग चेकअप करने को को लेकर लोगो भी लगाया जाएगा ताकि संबंधित डॉक्टर या दूसरे मेडिकल स्टाफ को साफ पता चल सके कि चेकअप करवाने वाला परिवार किसी शहीद का है उसके इलाज को पहली प्राथमिकता देकर उन्हें चेकअप की सुविधा दी जाएगी।
ज़िला हमीरपुर स्वास्थ विभाग शहीदों के लिए स्पेशल इलाज की ट्रीटमेंट सुविधा से उनकी ओर से देश के लिए दी गई कुर्बानियों को नमन करते हुए अस्पतालों में शहीदों के परिजनों को इलाज के माध्यम से उनकी कुर्बानियों को याद करेगा । हमीरपुर अस्पताल में पहुंचने वाले शहीद के परिजनों को अब यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा उन्हें तुरंत इलाज की सुविधा दूसरों से पहले दी जाएगी । ज़िला स्वास्थ्य विभाग इस पहल बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कर चुका हैं।
सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरकेअग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर में यह तय किया है कि जिन शहीदों ने इस देश के लिए हमारे लिए कुर्बानियां दी हैं उनके लिए हम किस तरह से सम्मान देकर अपना योगदान दे सकते हैं। इसी कड़ी मेंवयः फ़ैसला लिया गया हैं कि शहीदों के परिवारों का अस्पतालों में स्पेशल चेकअप ट्रीटमेंट किया जाएगा। इनकी ओपीडी पर्ची पर एक स्पेशल लोगो लगाया जाएगा ताकि इन्हें जल्द अस्पताल में चेकअप की सुविधा मिल सके।
