राकेश,ऊना(TSN): हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब क्षेत्र में भारी बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर हैं। उपमंडल अंब में भारी बारिश होने के चलते लोगों के घरों में पानी भर गया और गाड़ियां पानी में कई फीट तक डूब गई हैं। वहीं गगरेट की स्वां नदी उफान पर आने के चलते उसमें एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फंस गया और पानी ज्यादा आने के चलते चालक ने ट्रैक्टर की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई जिसके बाद उसको रेस्क्यू किया जा रहा हैं।
वहीं घालुवाल में स्वां नदी में बारिश से पानी ज्यादा आने के चलते सुरक्षा को देखते हुए झलेडा घालुवाल पुल पर ट्रैफिक को कुछ घंटो के लिए बंद कर दिया गया। लोगों की पुल पर गुजरने से रोक लगा दी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से पुल की दोनों तरफ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया हैं। आईपीएच विभाग की माने तो ऊपरी क्षेत्र में हुई ज्यादा बारिश से नदी में पानी ज्यादा आने के चलते पुल की सुरक्षा को देखते हुए इस पर ट्रैफिक को कुछ घंटो के लिया रोका गया हैं।
पानी का जलस्तर कम होने के बाद ट्रैफिक को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं ऊना में बारिश की वजह से खड्डे भी उफान पर हैं। यहां पानी में फ़ंसी कार को जेसीबी की मदद से निकाला गया हैं। नदी में पानी ज्यादा आने के कारण पुल पर आवाजाही को बंद किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की ओर से उठाए गए कदम को सही बताया। लोगों की माने तो नदी में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया हैं। ऐसे में कोई भी अनहोनी घटना हो सकती हैं प्रशासन की ओर से पुल पर आवाजाही को बंद करने का फैसला बिल्कुल सही हैं।
