शिमला,16 जनवरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में बुधवार देर शाम से बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा रही है.मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में बारिश बर्फबारी का क्रम आज 16 जनवरी देर शाम तक देखने को मिलेगा.शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान जिला चम्बा में सर्वाधिक 15.3 cm बर्फबारी दर्ज की गई है.वहीं शिमला सीटी में 1.6 cm बर्फ़ रिपोर्ट की गई है. इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी के बाद फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के हिमाचल में दस्तक देने का भी अनुमान जताया है.
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विज्ञान को केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया था.बीती रात से प्रदेश के कई हिस्सों बारिश रिपोर्ट की जा रही है.इसके अलावा ऊंचाई और मध्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है.जिला चम्बा में सर्वाधिक 15.3 cm बर्फबारी दर्ज की गई है.वहीं शिमला सीटी में 1.6 cm बर्फ़ दर्ज की गई है.कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह के समय ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई है.उन्होंने कहा कि इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है.
21 जनवरी के बाद फिर बारिश बर्फबारी का अनुमान
कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आज देर शाम तक देखने को मिलेगा.प्रदेश में कल से 21 जनवरी तक मौसम साफ़ साफ बना रहेगा.इस दौरान दिन दिन के तापमान में वृद्धि भी देखने को मिलेगी.कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल में 21 जनवरी फ़िर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.23 जनवरी से इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा.जिसके चलते प्रदेश में फिर एक बार बारिश और बर्फबारी का क्रम देखने को मिल सकता है.
