By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: SC, OBC के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करेगी हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > SC, OBC के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करेगी हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना
himachalNews

SC, OBC के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करेगी हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/09/26 at 8:20 PM
Share

चन्द्रिका (TSN)- शिक्षा हमारा हर स्तर पर विकास करती है, लेकिन समाज में कई ऐसे छात्र भी है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाते । ऐसे छात्रों को आगे बढ़ने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओ की शुरुआत की है । मेधावी छात्रों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है । इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके । ये योजना अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के छात्रों के लिए शुरू की गई है ।

Elegibility for this Scheme –

हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हिमाचल बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन से कक्षा 10वीं पास करने वाला छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है।हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में पात्र छात्रों को कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के लिए 18,000/- रूपए प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के तहत 12वीं कक्षा के लिए छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में केवल कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को ही दी जाएगी । कक्षा 10वीं के बाद डिप्लोमा करने वाले छात्र भी इस योजना के तहत छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्र होंगे। पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जा कर हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से कर सकते है ।छात्र हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

Important Documents Required –

हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-

हिमाचल प्रदेश में निवास का प्रमाण।
आधार कार्ड।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
जाति प्रमाण पत्र।
आय प्रमाण पत्र।
कक्षा 10वीं की अंकतालिका।
कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र।
बैंक खाते का विवरण।
मोबाइल नम्बर।
ईमेल आईडी।

How to Apply-

पात्र छात्र छात्रवृत्ति का लाभ हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उठा सकते है।

हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का आवेदन पत्र भारतीय सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।

सर्वप्रथम आवेदक को अपना पंजीकरण करना होगा।

पंजीकरण हो जाने के पश्चात मिले हुवे यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करने के पश्चात हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में चरण वार निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-

निजी जानकारी।

संपर्क विवरण।

पढाई से सम्बंधित जानकारी।

ये सब भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।आवेदन पत्र को अच्छे से भर कर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। उसके बाद भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना है और समस्त दस्तावेज़ों को संलग्न कर उसे अपने शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा।

शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र के आवेदन को प्रमाणित कर विभाग को भेजना होगा।

विभाग के अधिकारीयों द्वारा भी हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी।

जांच में छात्रवृत्ति के लिए चुने गए छात्रों को उनके मोबाइल पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।

छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र के दिए गए खाते में नियमित रूप से हस्तांतरित कर दी जाएगी।

TAGGED: himachal
Chandrika September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यपाल ने किया किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्र नमज्ञा गांव का दौरा…लेडी गवर्नर के साथ स्थानीय व्यजनों का लिया आनंद
Next Article मंडी जिला के कोटली का मामला..पेपर देने के बाद खड्ड में नहाने उतरे एक छात्र की मौ+त, दूसरा उपचारीधीन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?