By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के सन्यारड में जमीन धंसने से ताश के पत्तों की तरह गिर रहे लोगों के आशियाने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के सन्यारड में जमीन धंसने से ताश के पत्तों की तरह गिर रहे लोगों के आशियाने
himachalNews

मंडी के सन्यारड में जमीन धंसने से ताश के पत्तों की तरह गिर रहे लोगों के आशियाने

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/09/25 at 10:53 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-नगर निगम मंडी के तहत आने वाले सन्यारड़ के बाशिदों की इन दिनों नींदे हराम हो गई है।यहां एक बार फिर से दर्जनों घरों के उपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।बीते तीन सालों से भारी बारिश के बाद यहां लगातार जमीन धंस रही है और एक के बाद एक लोगों के आशिआने आंखों के सामने ताश के पतों की तरहा ढह रहें है।बरसात के कारण अभी तक यहां 3 घर गिर चुके हैं,जबकि चौथा घर गिरने की कगार पर है।अगर यह चौथा घर गिर जाता है तो फिर इसके बाद 20 अन्य घरों पर भी गिरने का खतरा बना हुआ है।जिस कारण सन्यारड़ के लोग इन दिनों खतरे के साए में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं।मौके पर हालात ऐसे हैं कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है,जिससे आने-जाने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

2022 के बाद से शुरू हुआ है जमीन धंसने का सिलसिला, आज भी जारी

प्रभावित नर्बदा चौहान,दुर्गा दास,भावना और बी.आर. ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2022 की बरसात के दौरान यहां जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ।उसके बाद प्रशासन की तरफ से सुरक्षा दीवार भी लगाई गई लेकिन 2023 की बरसात में सुरक्षा दीवार भी धराशाही हो गई और 3 घर भी जमींदोज हो गए। यहां जमीन धंसने का सिलसिला लगातार जारी है जिस कारण अब एक अन्य घर पर भी गिरने का संकट मंडरा गया है।इसके साथ ही 20 अन्य घरों पर भी हर समय खतरा मंडरा रहा है।

घरों तक पैदल जाने के लिए भी नहीं बचा है रास्ता

प्रभावित रणधीर सिंह और आकाश सर्बवाल ने बताया कि सरकार का कोई नुमाइंदा अभी तक इनकी सुध लेने मौके पर नहीं आया है।इन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से मदद की गई थी लेकिन वो भी काम नहीं आई।अब जिला प्रशासन ने इसकी पीपीआर बनाकर सरकार को भेजी है।इन्होंने प्रदेश सरकार से इस पीपीआर को जल्द से जल्द मंजूर करने की गुहार लगाई है ताकि समय रहते यहां पर धंस रही जमीन को बचाने की कवायद की जा सके और लोगों के घरों को सुरक्षित रखा जा सके।

जिला प्रशासन ने इसकी कंप्लीट पीपीआर बनाकर भेजी है,प्रदेश सरकार को

वहीं,जब इस बारे में एडीएम मंडी डा. मदन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सन्यारड में धंस रही जमीन के मामले में पूरी संजीदगी से काम कर रहा है। यहां जमीन धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए सर्वे भी करवाया गया है।इसकी एक कंपलीट पीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी गई है। प्रभावितों की प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है।

बता दें कि सन्यारड की पहाड़ी पर बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर बना रखे हैं और जहां से इस पहाड़ी की जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ है वो एक तरह से भविष्य के लिए खतरे के संकेत हैं।यदि समय रहते यहां इसकी रोकथाम के पुख्ता प्रयास नहीं किए गए तो फिर भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

TAGGED: Mandi Sanyard landslide
Chandrika September 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर हुए बीमार.. जांच के लिए पहुंचे IGMC
Next Article हमीरपुर में हिमाचली शैली में बनेगा स्ट्रीट फूड हब..जिला प्रशासन की तरफ से जारी हुए 30 लाख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?