शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार समिति की बैठक का आयोजन किया गया.इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की.इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए.जबकि समिति सदस्य एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान,समिति सदस्य एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी,सदस्य सर्वश्री अनिल शर्मा,भवानी सिंह पठानिया,संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया और त्रिलोक जम्वाल भी बैठक में शामिल हुए.
बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह समिति की आन्तरिक बैठक थी,जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता. अलबत्ता समिति ने विधायकों के राज्य और राज्य के बाहर प्रोटोकॉल सम्बन्धी आने वाली समस्याओं पर गहन चर्चा की तथा इसे सरकार की संस्तुती के लिए भेजा जाएगा.सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है या उस पर क्या राय रखती है, यह आने के बाद उस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा.सत्र को बढाने सम्बन्धी पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए पठानिया ने कहा कि अभी तक सरकार या विपक्ष की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है.
