राकेश,ऊना: जिला ऊना में देर शाम प्रवासी बच्चों की अचानक से तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि बच्चों ने कोई जहरीली चीज खाली जिसकी वजह से एक के बाद एक बच्चे की तबीयत खराब होती गई। परिजनों की ओर से बच्चों की तबीयत खराब होते देख उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं। अस्पताल में एक दर्जन के करीब बच्चों को इलाज के लिए दाखिल करवाया गया हैं।
परिजनों के मुताबिक उनके बच्चे खेलने के लिए गए हुए थे। घर आकर अचानक उनके बच्चों की तबीयत खराब होने लगी बच्चों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ताकि यहां बच्चों का इलाज हो सके। डॉक्टरों की ओरसे अस्पताल में लाए गए बच्चों का इलाज शुरू किया गया हैं। डॉक्टर के मुताबिक इन बच्चों ने कोई जहरीली चीज खा ली हैं जिससे इनकी तबीयत बिगड़ी हैं। 3 साल से लेकर 9 साल तक की उम्र के बच्चों को इलाज के लिए यहां पर लाया गया हैं। डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चों के टेस्ट किए जा रहे हैं और उन्हें अभी एमरजेंसी में रखा गया हैं।
