संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के विकासखंड नगरोटा सूरियां में पंचायत लुदरेट में
पीर बाबा मेला लुदरेट का शुभारंभ हो चुका हैं। इस मेले में विभिन्न पंचायतों की स्वयं सहायता समूहों कि ओर से घरेलू उत्पादों की एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें कुल्लू के सिड्डू व बांस का पंखा प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा हैं। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे और प्रदर्शनी के दौरान खूब खरीदारी भी लोगों ने की।
नगरोटा सूरियां के खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह की ओर से इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी के पहुंचने पर महिलाओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीर बाबा लुदरेट मेले पर विकास खंड नगरोटा सूरियां की विभिन्न पंचायतों के स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) की महिलाओं ने खुद तैयार किए गए घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। खंड स्तर पर स्वयं सहायता समूहों का यह पहला मेला हैं। प्रदर्शनी का आयोजन लुदरेट पंचायत प्रधान किरण धीमान व सचिव संजय धीमान ने किया।
मुख्य सेविका किरण गुलेरिया ने कहा कि प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह लुदरेट, धंगड़, धार, भटेड़, नाणा, बासा व नड़न की महिलाओं ने अपने घरेलू उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई हैं। प्रदर्शनी में कुल्लू के सिड्डू व धंगढ़ पंचायत की महिलाओं की ओर से बनाए बांस के पंखे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में मोटे अनाज के आटे की भी खूब खरीददारी हुई।
खंड विकास अधिकारी शाम सिंह ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए जा रहे उत्पादन की अब हर जगह बड़े स्तर पर जाटों में लगाई जाएगी। स्वयं सहायता समूह की ओर से बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं और इससे काफी महिलाएं रोजगार से जुड़ी हुई हैं।
