By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकारी स्कूलों के बच्चों को जेईई व नीट की तैयारी करवाने की पहल..शुरू हुआ विंटर बूट कैंप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > सरकारी स्कूलों के बच्चों को जेईई व नीट की तैयारी करवाने की पहल..शुरू हुआ विंटर बूट कैंप
educationhimachal

सरकारी स्कूलों के बच्चों को जेईई व नीट की तैयारी करवाने की पहल..शुरू हुआ विंटर बूट कैंप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/29 at 11:15 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को जेईई/नीट की तैयारी करवाने की पहल सरकार की ओर से की गई है। जिसके तहत धर्मशाला में 9 दिवसीय विंटर बूट कैंप फॉर जेईई/नीट शुरू हो गया है। इस कैंप में टेस्ट पास कर आए छह जिलों के 112 बच्चे भाग ले रहे हैं। कैंप का आयोजन समग्र शिक्षा के स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत अवन्ती फेलोस संस्था के सहयोग से किया जा रहा है। गरीब परिवारों के बच्चों के लिए जेईई/नीट की कोचिंग लेना आर्थिक तौर पर संभव नहीं हो पाता था और यदि कोई परिवार हिम्मत कर भी लेता तो बच्चों को बाहरी राज्यों में भेजना पड़ता था, ऐसे में सरकार की ओर से की गई पहल के तहत सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चे भी जेईई/नीट की कोचिंग लेकर भविष्य के इंजीनियर व डाक्टर बन पाएंगे।

उपनिदेशक समग्र शिक्षा जिला कांगड़ा कंचन ज्योति ने बताया कि कैंप का उद्देश्य जेईई/नीट के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों को आगे लाने का है, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है। जो बच्चे कैंप में भाग ले रहे हैं, उनका चयन टेस्ट के माध्यम से किया गया है। समग्र शिक्षा के तहत स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत चयनित बच्चों को फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है।

71 लड़कियां, 41 लडक़े ले रहे हिस्सा : विश्वनाथ

विंटर बूट कैंप फॉर जेईई/नीट के कोआर्डिनेटर विश्वनाथ मलकोटिया ने बताया कि कैंप में छह जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और मंडी के 112 बच्चे भाग ले रहे हैं, जिनमें 71 लड़कियां और 41 लडक़े हैं। सरकार की ओर से पहला कदम है, जिसमें गरीब बच्चों को जेईई/नीट कोचिंग फ्री दी जा रही है जो कि ऑनलाइन भी जाएगी।

जेईई/नीट की कोचिंग में रुचि दिखा रहे बच्चे : पांचाली

अवन्ती फेलोस की सीनियर डायरेक्टर पांचाली ने बताया कि समग्र शिक्षा के स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत अवन्ती फेलोस के सहयोग जेईई और नीट की फ्री ऑनलाइन कोचिंग के लिए विंटर बुट कैंप लगाया जा रहा है। धर्मशाला के होटल धौलाधार में यह कैंप 5 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल में जब अवन्ती फेलोस ने कार्यक्रम शुरू किया था उस समय करीब दस हजार बच्चों ने जेईई और नीट की कोचिंग को लेकर रुचि दिखाई थी।

TAGGED: Dharamshala samgra shiksha
Chandrika March 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधिवत पूजा अर्चना के बाद चार माह बाद खुले बड़ा देव कमरूनाग मंदिर के कपाट
Next Article चैत्र नवरात्रि के पहले दिन चामुंडा देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?