By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा में चोरी की वारदातों की जांच तेज, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग; जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांगड़ा में चोरी की वारदातों की जांच तेज, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग; जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
himachalNews

कांगड़ा में चोरी की वारदातों की जांच तेज, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग; जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/06 at 5:00 PM
Share

कांगड़ा,राहुल -:कांगड़ा जिले में लगातार सामने आ रही चोरी और लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी है। विभिन्न मामलों में फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही इन वारदातों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हाल ही में धर्मशाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। चोर घर से सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान ले गए। वारदात के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इसी तरह नगरोटा थाना क्षेत्र के ठानपुरी में भी एक घर में सेंध लगाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए। इस मामले में भी पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।वहीं, हाल ही में शराब के ठेके पर हुई लूट की घटना में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद कर लिया है। वाहन से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। बरसात के मौसम में यदि घर खाली छोड़कर जाना पड़े तो उसकी निगरानी किसी विश्वसनीय व्यक्ति को सौंपें। नकदी और कीमती आभूषणों को बैंक लॉकर या सुरक्षित स्थान पर रखें। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग केवल डीवीआर तक सीमित न रखकर क्लाउड स्टोरेज पर भी सुरक्षित करें, ताकि रिकॉर्डिंग चोरी या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी उपलब्ध रहे।

TAGGED: Dharamshala kangra ASP Bir Bhadur
Chandrika July 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुलयाली में जिला ओपन जूडो चैंपियनशिप संपन्न, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 25 का राज्य स्तर के लिए चयन
Next Article मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

Ago

सुलयाली में जिला ओपन जूडो चैंपियनशिप संपन्न, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 25 का राज्य स्तर के लिए चयन

Ago

चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड पर सीवरेज जाम, गंदे पानी से दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Ago

रक्तदान महादान का संदेश, भारत विकास परिषद सुंदरनगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?