शिमला,संजु चौधरी(TSN)-सरकार के दो साल के कार्यकाल के जश्न को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने पलटवार किया है.उन्होंने कहा है कि राजनीतिक और आर्थिक विपदाओं को पार कर सरकार का दो साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है।विपक्ष ने चुनी हुई सरकार को सरकार का प्रयास किया लेकिन मिशन लोटस को हिमाचल की जनता ने विफल कर दिया है ।
राजनीतिक और आर्थिक विपदाओं को पार कर सरकार पूरी कर रही अपनी गारंटीयां
हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि सरकार मजबूती से प्रदेश हित में कार्य कर रही है और जो गारंटियां कांग्रेस ने दी थी उन्हें पूरा किया जा रहा है।OPS,महिलाओं को 1500 रुपए,स्टार्ट फंड,नौकरियां सहित सभी गारंटी पूरी की जा रही और कुछ पूरी कर दी गई है।हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि सरकार बिलासपुर में 11 दिसंबर को दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता से सांझा करेगी। विपक्ष का काम केवल आलोचना का ही रह गया है। आलोचना करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन चुनी हुई सरकार को गिराने की भाजपा नाकाम कोशिशें कर रही है जो विफल हो चुकी हैं।विपक्ष को सकारत्मक भूमिका निभाने की जरुरत है।
