By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री बनते ही जय राम ठाकुर ने एंट्री टैक्स समाप्त कर दी बड़ी राहतः सत्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > मुख्यमंत्री बनते ही जय राम ठाकुर ने एंट्री टैक्स समाप्त कर दी बड़ी राहतः सत्ती
himachalpoliticalpolitical

मुख्यमंत्री बनते ही जय राम ठाकुर ने एंट्री टैक्स समाप्त कर दी बड़ी राहतः सत्ती

Sonam malhotra
Sonam malhotra 2 Min Read
Updated 2022/07/20 at 12:26 PM
Share

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के सासन व उदयपुर में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेृतत्व में सरकार बनते ही हिमाचल प्रदेश के निवासियों को बॉर्डर पर लगने वाले एंट्री टैक्स से छुटकारा दिलाया तथा इस टैक्स को माफ किया, जिससे अपने ही प्रदेश में आने वाले लाखों लोगों को राहत मिली।
सत्ती ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही इस मांग को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष उठाया था क्योंकि एंट्री टैक्स इक्टठा करने के लिए प्रदेश में लगाए गए 33 बैरियर में से 11 जिला ऊना में ही थे। जिसकी वजह से स्थानीय निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था तथा एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी एंट्री टैक्स देना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि जय राम सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं पिछले साढ़े चार वर्षों में आरंभ की और उन्हें सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी की बसों के किराए में प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत माफ किया है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ मिला है। अब 125 यूनिट तक बिजली फ्री दी जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भी निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, सागर दत्त भारद्वाज, प्रधान अपर्णा कुमारी, पूर्व प्रधान तरसेम लाल, रमेश चंद, सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान जीत राम, राज कुमार, बिंद्रा देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED: Himachal pardesh
Sonam malhotra July 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खेलों से ही होता है मानसिक व शारीरिक विकास : बलदेव धीमान
Next Article लोकमित्र केंद्र खोलने के लिए उपमंडल स्तरीय समितियों का गठन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में पटाखों के उपयोग पर सख्त नियम लागू

Ago

चैतन्य शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ा पद

Ago

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा निर्णय: 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र, मार्च 2026 से लागू

Ago

कांगड़ा में दीपावली, गुरूपर्व और क्रिसमस पर पटाखे चलाने का समय तय — डीसी ने जारी किए निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?