हमीरपुर : हिमाचल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा युवा खेल उत्सव जो हमीरपुर विधानसभा की 40 पंचायतों में करवाया जा रहा है
उसके अन्तर्गत ताल में डिडवीं टिक्कर जोन के वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की व विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया ।
टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हरयाला टीम ने राहजोल टीम को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की । बलदेव धीमान ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है जिससे युवा पीढ़ी स्वस्थ व समृद्ध बनती है उन्होंने कहा अगर युवा खेलों में भागीदारी करता है तो व नशे से दूर रहता है और एक अच्छा नागरिक बनता है जिससे समाज व देश की उन्नति व खुशहाली होती है। बलदेव धीमान ने हिमआँचल एजुकेशन और वेलफेयर सोसाइटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है जिससे युवा पीढ़ी नशे से दूर होगी व शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेगीl
इस अवसर पर सहनवीं पंचायत के प्रधान चरणदास, ताल पंचायत के प्रधान पवन पूर्व बीडीसी सदस्य नवीन शर्मा ,लतीफ़ , राकेश, संतोष , सुरजीत , मनोहर लाल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे इस टूर्नामेंट में वॉलीबाल की 9 टीमों ने भाग लिया ।
हिम आँचल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि युवा खेल उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना व ग्रामीण परिपेक्ष में छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाना है । नवीन शर्मा ने युवा फिट हमीरपुर हिट का नारा देते हुए कहा कि अगर हमारे युवा भाई फिट हैं तो हमारा हमीरपुर हिट है ।
खेलों से ही होता है मानसिक व शारीरिक विकास : बलदेव धीमान
Leave a comment
Leave a comment
