मंडी,धर्मवीर (TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हरियाणा में भाजपा को लगातार तीसरी बार मिलने जा रहे जनादेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणामों से पहले सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखा रहे थे जोकि गलत साबित हुए हैं।यहां जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को अपना जनादेश दिया है। यह केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर जनता की मोहर है।
जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी ने किया बेहतरीन परफॉर्म
जयराम ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन ढंग से परफॉर्म किया है।उन्होंने कहा कि जम्मू में भी भाजपा की सीटें बढ़ने का अनुमान है।जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 16 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और इस वक्त यह आकंड़ा 10 लाख के पार जा चुका है और 16 लाख तक पहुंचने वाला है।उन्होंने कहा कि युवाओं में पार्टी की डिजिटल सदस्यता लेने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर युवा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा,मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और प्रदेश सचिव पायल वैद्य सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
