By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर ने सीएम , डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार… बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार बौखलाहट में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर ने सीएम , डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार… बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार बौखलाहट में
himachalpolitical

जयराम ठाकुर ने सीएम , डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार… बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार बौखलाहट में

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/04/17 at 2:44 PM
Share

शिमला:कमल भारद्वाज(TSN)-हिमाचल प्रदेश में चुनावी पारा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा.वहीं अब भाजपा की ओर से भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर पलटवार किया है.जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अस्थीरता के कारण बौखलाहट में है.उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी.वहीं इस दौरान उन्होंने सी वोटर सर्वे का भी हवाला दिया.इस दौरान जयराम ठाकुर ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया.इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए घोषणा करने का भी आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस पर पलटवार किया.नेता प्रतिपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि बीते घटनाक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बौखलाहट में है.उन्होंने कहा कि बार-बार भाजपा पर सरकार को स्थिर करने का आरोप लगाया जा रहा है.जबकि सरकार की अस्थिरता का कारण उनके खुद के नेता हैं .नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.पार्टी हाई कमान के साथ कांग्रेस नेताओं की भी यही चर्चा हुई है.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के दाएं और बाएं बैठे हुए नेताओं को भी यही आश्वासन पार्टी हाई कमान की ओर से दिया गया है.जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद यह सरकार प्रदेश में बनी नहीं रहेगी.सी वोटर सर्वे में भी हिमाचल प्रदेश में 63 फ़ीसदी वोट बीजेपी को मिल रहे हैं और चारों सीटों पर भाजपा की जीत हो रही है.

कांग्रेस कर रही आचार संहिता का उलंघन

वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री विचलित हो गए हैं.चुनाव के समय में घोषणा कर रहे हैं जो की साफ तौर पर आचार संहिता का उलंघन है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 देने की घोषणा सरकार ने की लेकिन 15 महीने में यह घोषणा पूरी नहीं हुई.अब चुनाव के समय में कांग्रेस को उसकी याद आई है.वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी निशाने पर लिया. मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार सरकार को स्थिर बताने की आखिर आवश्यकता क्या है.उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी कहा जा रहा था कि परिणाम उनके पक्ष में होगा लेकिन परिणाम सबने देखा.

सरकार की स्थिरता के पीछे उनके अपने लोग

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि वह सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं.लेकिन सरकार की स्थिरता के पीछे उनके अपने लोग हैं. इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतरने के लिए कोई तैयार नहीं है.उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी तय कर देगी.वहीं उप मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह नींद में भी सपने नहीं देखते दिन की बात तो दूर. मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते को कहा था कि नेता प्रतिपक्ष दिन में सपने देख रहे हैं.

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika April 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान गायब रही कंगना… टिकट मिलने पर आई हिमाचल की याद
Next Article SDO विनय कुमार ने पास की UPSC परीक्षा… चौथे प्रयास में मिली सफलता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?