By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले…हिमाचल सरकार ने लगा रखी है अघोषित इमरजेंसी.. पत्रकारों को डराना चाहती है सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले…हिमाचल सरकार ने लगा रखी है अघोषित इमरजेंसी.. पत्रकारों को डराना चाहती है सरकार
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले…हिमाचल सरकार ने लगा रखी है अघोषित इमरजेंसी.. पत्रकारों को डराना चाहती है सरकार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/10/11 at 6:17 PM
Share

शिमला,11अक्टूबर-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार तानाशाही पर उतर आई है। सरकार की नाकामी का सच लिखने वाले पत्रकारों पर मुकदमा कर रही है। उन्हें फसाने की धमकी दे रही है। खबर लिखने पर मंडी में फिर एक पत्रकार पर मुख्यमंत्री ने अपने चहेतों से मुकदमा दर्ज करवाया है।लोकतंत्र में अस्थाई विपक्ष कहे जाने वाले मीडिया का इस तरह गला घोटना अत्यंत दुखद एवं शर्मनाक है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर नाकाम होने के बाद अब पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। यह सरकार भले कोई काम ना करें लेकिन उसकी नाकामी को उजागर करने वाले पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के लोगों को मुकदमे में फंसा कर उन्हें परेशान करने के रास्ते पर चल पड़ी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसनीत सुक्खू सरकार की नाकामी पूरे प्रदेश के सामने आ चुकी है। हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी कराने में मुख्यमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके बाद मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि उनके खिलाफ सिर्फ अच्छा-अच्छा लिखा जाए, अच्छा-अच्छा बोला जाए। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। जब सरकार काम नहीं करेगी झूठ पर झूठ बोलेगी तो पत्रकार उसे सही नहीं ठहराएगा। अब बहुत देर हो गई है सरकार की यह तानाशाही नहीं चलेगी उसकी नाकामी के खिलाफ प्रदेश में हर व्यक्ति हर वर्ग आवाज उठाएगा ।सरकार मुकदमों के दम पर न सच छिपा सकती है और न ही लोगों की आवाज दबा सकती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस अघोषित इमरजेंसी के दौर से बाहर आए और लोकतांत्रिक सरकार की तरह व्यवहार करे। अपनी गारंटियों को अमलीजामा पहनाए।प्रदेश में बंद पड़े विकास के कार्यों को फिर से शुरू करें। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें।तानाशाही बंद करें नहीं तो वे यह भी याद रखें कि भारत में तानाशाही से चलने वाली सरकारों की क्या दशा हुई है।पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करना बंद करें और अब तक दर्ज हुए मुकदमों को वापस ले।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika October 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रतन टाटा को हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ ने दी श्रद्धांजलि
Next Article सरकारी कर्मचारियों को दीवाली तोहफ़ा.. डीए के साथ पेंडिंग मेडिकल बिल के भुगतान की घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?