संजीव महाजन, नूरपुर: जल शक्ति विभाग मंडल नूरपुर की ओर से पंचायतों में पानी की गुणवत्ता की जांच को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया हैं। इसके तहत जहां पंचायतों में जाकर पानी की जांच की जा रही हैं वहीं ग्रामीण स्तर पर महिलाओं और बच्चों को भी पानी की जांच से किस तरह से की जाती है इसे लेकर जागरूक किया जा रहा हैं। विभाग 1 मई से 15 मई तक खंड विकास नूरपुर के तहत आने वाली पंचायतों के स्थानीय लोगों के पेयजल , स्कूलों,आंगनबाड़ियों ओर जल शक्ति विभाग की ओर से बनाए गए जल भंडारण टैंकों की सफाई ओर पानी की गुणवत्ता की केमिकल और बैक्टीरियोलोजिकल जांच करके लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके इसके लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया हैं।
इसी अभियान के तहत ग्राम पंचायत ममूह गुरचाल व सदवा, ठेहड में वीआरसी सैंडी ठाकुर और सहायक कैमिस्ट जगदीप राणा की ओर से पंचायत के आंगनबाड़ी, स्कूल व गांव के टैस्ट किए गए और साथ में ममूह गुरचाल में पानी की गुणवत्ता पर एफटीके किट से टैस्टिंग करना सिखाया गया। इसके इलावा जीएस एस एस सदवां स्कूल में भी बच्चों को पानी की गुणवत्ता की जांच करना सिखाई गई। इस मौके पर ममूह गुरचाल पंचायत प्रधान खुशवंत सिंह ,सदवां प्रधान पवन कुमार और जीएस एस एस सदवां स्कूल प्रधानाचार्य भी शमिल रहे।
सदवां पंचायत प्रधान पवन कुमार ने कहा कि मंगलवार को पानी की गुणवत्ता जांच टीम यहां आई हुई थी, जिन्होंने हमारे आंगनबाड़ी स्कूल ओर अन्य स्कूलों में पानी गुणवत्ता की टैस्टिंग हैं जिसके लिए मैं इनका धन्यवाद करता हूं । स्कूल प्रधानाचार्य चंचला ने कहा कि आज हमारे स्कूल में जल शक्ति विभाग की एक टीम आई थी जिन्होंने बच्चों और हमें में पानी की गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया ओर पानी की गुणवत्ता की जांच की जिसके लिए हम जल शक्ति विभाग का धन्यवाद करते हैं।
ममूह गुरचाल पंचायत प्रधान खुशवंत सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग की टीम की हमारी पंचायत में आई हुई थी। इन्होंने हमारे यहां आंगनबाड़ी व स्कूल में जा पानी की गुणवत्ता की जांच की इससे हमें यह मालूम हो गया कि हमारी पंचायत में स्वच्छ जल है ओर इसके साथ ही इन्होंने हमें पानी की गुणवत्ता जांच करने वाली किट भी दी है जिसके लिए हम जल शक्ति विभाग का धन्यवाद करना चाहेंगे ।
