सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर रहने वाले है,उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है।
प्रदेश क कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठी गारंटी देने में माहिर
रश्मिधर सूद ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। कल 9 बजे सोलन माॅल रोड़ पर रोड़ शो एवं अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। वही रश्मिधर सूद ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठी गारंटी देने में माहिर है।आज कर्मचारी वर्ग त्रस्त है जो गारंटीया सरकार ने जनता को चुनाव के समय में दी थी वह कांग्रेस पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को अभी वेतन नहीं मिला है और वह सड़कों पर उतरकर इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं यह सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 10 गारंटी लोगों को दी थी जिसमें महिलाओं,किसानों,बागवानों,कर्मचारियों से वादा किया गया था, लेकिन अभी तक वह गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटी देकर कांग्रेस सत्ता में तो आ चुकी है लेकिन इसका जवाब आने वाले समय में जनता सरकार को जरूर देगी।
