By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कारगिल विजय दिवस सशस्त्र बलों की वीरता और पराक्रम का प्रतीक: राकेश पठानिया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > कारगिल विजय दिवस सशस्त्र बलों की वीरता और पराक्रम का प्रतीक: राकेश पठानिया
healthhimachalpolitical

कारगिल विजय दिवस सशस्त्र बलों की वीरता और पराक्रम का प्रतीक: राकेश पठानिया

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/07/26 at 1:08 PM
Share

नूरपुर:भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछाबर करने वाले सभी वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह बात मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हिमाचल प्रदेश द्वारा मैप्पल फार्म बौड़ (नूरपुर) में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कही। उन्होंनेे आयोजन में विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की, जबकि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जरनल बीएस जसवाल
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

राकेश पठानिया ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। हिमाचल गौरवान्वित है कि आजादी से पहले और बाद में देश ने जितने भी युद्ध लड़े हैं उनमें मां भारती के इन वीर जवानों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है । उन्होंने वन रैंक, वन पेंशन पर बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ही पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर उन्हें हर सम्मान प्रदान किया है।

वन मंत्री ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने एवम लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए 9 अगस्त से घर-घर जाकर लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए पूर्व सैनिकों तथा अन्य लोगों से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जरनल बीएस जसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सैन्य सेवा तथा कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना का अपना गौरवमयी इतिहास है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास का सुनहरा अध्याय है। यह दिवस जहां भारतीय सशत्र बलों के अदम्य साहस का प्रतीक है वहीं उनकी वीरता को स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है। मुख्यातिथि ने इस मौके पर विभिन्न युद्धों में भाग ले चुके पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, शहीदों के परिवार तथा खेलों में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा चुके बच्चों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रदेश पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कर्नल डीएस मनकोटिया ओर वरिष्ठ सलाहकार कैप्टन प्रेम चौहान ने भी अपने विचार रखे। वीवीएम नर्सिंग इंस्टिट्यूट, नूरपूर की छात्राओं ने कारगिल युद्ध पर नाटक के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त देश भक्ति पर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इस अवसर पर वैक्सीनेशन कैंप औ कोरोना टेस्ट शिविर लगाया गया। इसके अतिरिक्त लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में वन मंत्री की धर्मपत्नी वंदना पठानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, तहसीलदार सुरभि नेगी, ज़िला परिषद सदस्य अर्पणा देवी, बीडीसी की अध्यक्षा कुसुम देवी, प्रदेश पूर्व सैनिक सेवा परिषद, महासचिव कैप्टन रमेश चंद मैहरा,कैप्टन राजिन्द्र शर्मा, ज़िला अध्यक्ष कैप्टन दिलेर सिंह पठानिया, प्रदेश भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया, ज़िला भाजपा महामंत्री राजेश काका, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप पाठक, महामंत्री जोगिंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्षा दीक्षा पठानिया, पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नौणी विवि में बागवानी, वानिकी, बायोटेक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू ,21 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा
Next Article युवा कांग्रेस ने शहीद स्मारक धर्मशाला में दी शहीदों को श्रद्धाजंलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?