By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी नौ मील के पास बने पुल के निर्माण पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल…लगाए संगीन आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी नौ मील के पास बने पुल के निर्माण पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल…लगाए संगीन आरोप
himachalNews

मंडी नौ मील के पास बने पुल के निर्माण पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल…लगाए संगीन आरोप

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/25 at 5:36 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के पंडोह में नौ मील के पास द्रंग क्षेत्र को नेशनल हाईवे के साथ जोड़ने के लिए बनाए गए फुट ब्रिज की वर्षों बाद की गई। अब इस मुरम्मत पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि पुल के मुरम्मत कार्य में अनियमितताएं बरती गई हैं और इसे सरेआम भ्रष्टाचार बताते हुए सरकार से जांच की मांग उठाई है।

लोगों का कहना है कि इस पुल की मुरम्मत तो की गई लेकिन सिर्फ लोहे के ढांचे को ही बदला गया। कंकरीट की जो पुरानी बुनियाद थी उसकी कोई मुरम्मत ही नहीं की गई। तस्वीरें बता रही हैं कि पुरानी बुनियाद जर्जर हो चुकी है। बुनियाद में इस्तेमाल किया गया सरिया और सीमेंट अपनी पकड़ खो चुके हैं। उसी के उपर लोहे के नए खांचे फिट करके पुल को तैयार कर दिया। इससे स्पष्ट जाहिर हो रहा है कि भविष्य में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पुल के दोनों तरफ सिर्फ दो-दो फीट की रेलिंग लगाई गई है जबकि यह कम से कम तीन फीट होनी चाहिए थी। ऐसे में यदि किसी का पैर फिसल जाता है या कोई लड़खड़ा जाता है तो सीधा नीचे ब्यास नदी में जाकर गिरेगा। लोगों ने इसे भी तीन-तीन फीट करने की मांग रखी है। स्थानीय निवासी राधा कृष्ण वर्मा और गोपाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां कर रहा है और चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब किया जा रहा है। इन्होंने लोक निर्माण मंत्री और सरकार से इसकी जांच की मांग उठाई है।

पंडोह में भी हवा में ही झूल रहा है झूला पुल

वहीं, दूसरी तरफ पंडोह में ब्यास नदी पर बने 100 साल पुराने पुल के टूटने के बाद मैकेनिकल विंग द्वारा यहां पर झूला पुल बनाया गया था लेकिन यह झूला पुल भी बीच मंझदार में ही झूलता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि झूला पुल का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यह झूला पुल उलझ कर मंझधार में फंस गया है और अब इसने कार्य करना पूरी तरह से बंद कर दिया है। एक बार लोग भी इसमें फंस गए थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया था। लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि इसकी भी सरकार जांच करे और इसके स्थान पर वाहन योग्य पुल जल्द से जल्द बनाया जाए।

विभाग का कहना ये

वहीं, जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कुल्लू स्थित मेकेनिकल विंग के अधिशाषी अभियंता जे.एल. ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोगों की तरफ से उनके पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है। पुल की मुरम्मत पहले से बने डिजाईन के आधार पर ही की गई है। सिविल वर्क करना मेकेनिकल विंग का काम नहीं है। हमारा जो काम था, उसे सही ढंग से किया गया है। यदि लोगों की शिकायत है तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी। पंडोह का जो झूला पुल है उसके साथ कुछ शरारती लोग छेड़खानी कर रहे हैं। पहले भी दो बार इसकी मुरम्मत की जा चुकी है। अभी दोबारा यह बंद है ऐसी कोई जानकारी संबंधित मंडल द्वारा नहीं दी गई है।

TAGGED: Local people raised questions on the construction, Mandi nine miles
Chandrika December 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इन मांगो को लेकर 6 जनवरी को सीएम को ज्ञापन सौंपेगा भारतीय मजदूर संघ
Next Article ढालपुर में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा…अयोध्या आने का दिया गया जनता को निमंत्रण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?