संजु चौधरी, शिमला: मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंत्री अनिरुद्ध सिंह अपनी व्यवस्तता के बीच से भी समय निकाल कर अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। बीती कल उन्होंने चमियाना पंचायत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जहा पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शिरकत की। इस दौरान युवक मंडल चमियाणा की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन गया। इस दौरान उन्होंने विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किए।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री से चमियाणा पंचायत में सड़क निर्माण और पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की। वहीं पंचायतीराज मंत्री ने पेयजल परियोजना का काम जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए 88 लाख स्वीकृति किया गया और इसी पंचायत के क्षेत्र के लिए दो सड़के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई हैं। उन्होंने कहा की पंचायत में पटवार सर्कल नहीं हैं और लोगों को संजौली जाना पड़ता हैं जल्द ही यहां पटवार सर्कल खोला जाएगा।
वहीं उन्होंने कहा कि आईजीएमसी अस्पताल फेस टू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी इसी पंचायत में बन रहा हैं। जल्द ही यह अस्पताल सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के साथ अस्पताल का दौरा भी किया हैं । उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने चुनावों से ठीक 3 महीने पहले आनन-फानन में इस अस्पताल का उद्घाटन किया लेकिन इसमें सुविधाएं नहीं दी और ना ही यह सुचारू रूप से चल पाया हैं। सरकार को इसका उद्घाटन तभी करना चाहिए था जब इसमें सुविधाएं होती। इस अस्पताल के लिए 260 बीघा जमीन चमियाणा ओर शलारू पंचायत के लोगों की ओर से दी गई हैं और इस अस्पताल में योग्यता के अनुसार इसी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पूर्व सरकार ने यहां पर बंदरबांट करने का काम किया और बाहर से लोगों को लगाया गया हैं, लेकिन अब इस पंचायत के हर घर से एक व्यक्ति को यहां पर रोजगार मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं उन्होंने चमियाला युवक मंडल की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की भी सराहना की ओर कहा कि युवक मंडल की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट और रस्सा कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया हैं। यह काफी सराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे आज के समय में मोबाइल फोन से ही बंध कर रह गए हैं और नशे की तरफ जा रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि बच्चे स्वस्थ रहें और बच्चों की खेलों के प्रति रुचि भी बढ़े। मंत्री ने युवक मंडल को 25 हजार देने के साथ ही चमियाणा मैदान को चौड़ा करने की घोषणा भी की। साथ ही महिला मंडल का भवन बनाने की बात भी कही।
