राकेश,ऊना: मानसून की पहली बारिश ने ही जिला ऊना में अपना कहर बरपाया हैं। खासकर हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते बारिश का पानी अनेक गांव में घरों में घुस गया हैं ओर खेतों में पानी भरने के साथ ही सड़कों को भी नुकसान पहुंचा हैं। वहीं हरोली में बरसात की पहली बारिश से नुकसान की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए और वे हरोली पहुंच गए।
जिला में पहली बारिश से करीब विभिन्न विभागों का 2 करोड का नुकसान आंकलन किया गया हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पानी के तेज बहाव का आना चिंता का विषय हैं। लोगों को भी चिंतित करता है ,हम भी चिंतित हैं ,इसे व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली से विधायक हैं, हरोली विधानसभा क्षेत्र में बारिश से पानी के तेज बहाव से जिस प्रकार से नुकसान हुआ, उन्हें लोगों के फोन जा रहे थे। ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री ने बैठकों को रद्द कर अपने लोगों के बीच आने को प्राथमिकता दी। मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली पहुंचते ही बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन को तुरंत राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए।
जो सड़के बंद हुई थी उन्हें खोलने के निर्देश देने के साथ ही कहां नुकसान हुआ है ? विभागों को उसका आंकलन करने के भी निर्देश दिए? मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों के बाद प्रशासनिक आमला फील्ड में उतर गया और राहत के कार्य भी चले। मुकेश अग्निहोत्री ने निरीक्षण करते हुए लोगों से मुलाकात की और कहा कि सरकार जनता की है ,चिंता ना करें, किसी को भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार साथ खड़ी हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में करीब 2 करोड़ का नुकसान अभी तक रिपोर्ट किया गया हैं। उन्होंने कहा कि बारिश एक प्राकृतिक आपदा है, इस पर इस बार जिस प्रकार से यह पहली बारिश ने नुकसान किया है ,पानी तेज बहाव में आया है, इसने सतर्क होने का अवसर भी दिया हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग भी सतर्क रहे ,बारिश के समय कोई भी जोख़िम ना लें। उन्होंने कहा कि मैं हर समय लोगों के साथ खड़ा हूं। नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं ,जो भी राहत होगी वह दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अनेक लोगों के घरों में पानी आया है, खेतों में पानी आया हैं जो चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हम हर परिवार के साथ खड़े हैं।
और जो भी यथासंभव होगी सहायता की जाएगी। मुकेश अग्निहोत्री को अपने बीच पाकर लोग का दुख कम हुआ। लोगों को राहत की उम्मीद बंधी। लोगों ने उन्हें अपनी दिक्कत बताई, किस प्रकार से बारिश ने नुकसान किया हैं और यह क्यों हुआ है? इस सब पर चर्चा की गई।
वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी मुकेश अग्निहोत्री को बारिश से हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं हर गांव में जहां-जहां नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट ली जाए और यथासंभव उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी व कांग्रेस के नेता व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
