By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गीत संगीत के माध्यम से किया लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > गीत संगीत के माध्यम से किया लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक
himachalpoliticalpolitical

गीत संगीत के माध्यम से किया लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/14 at 11:53 AM
Share

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संबद्ध लोक कलाकारों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के अंतिम दिन ऊना जिला के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के तहत आज आरके कला मंच ने ग्राम पंचायत गगरेट अप्पर व अप्पर पंजावर, पूर्वी कला मंच ने बटूही व बसोली तथा नटराज कला मंच ने जोल व मोमन्यार में लोगों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया।

फोक मीडिया दलों ने बताया कि वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेंको जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि कंेद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा राज्य सरकार द्वारा हिमकेयर योजना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना चलाई गई है। सहारा योजना के तहत 3 हज़ार रूपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जबकि हिमकेयर और आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रूपये तक के स्वास्थ्य उपचार का प्रावधान भी है।

फोक मीडिया दलों ने लोगों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री रोशनी योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट अप योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा नशा करने वाले व्यक्ति की वजह से समाज व परिवार पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया।

इस अवसर पर बटूही की प्रधान रानी गिल, बसोली की प्रधान शशि देवी, गगरेट प्रधान ईशु मेहता व उप प्रधान आशीष कुमार, प्रधानजोल की प्रधान सुनीता, उप प्रधान रवि दत्त, उप प्रधान मोमन्यार ईकवाल सिंह, वार्ड सदस्य अमर चंद, सुनील कुमार, कृष्णा देवी सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

admin July 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भोरंज में पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत 6 माह से 6 वर्ष के 3042 बच्चों को किया जा रहा लाभान्वित- स्वाति डोगरा
Next Article फ्री कोविड टीके के लिए सत्ती ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?