विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल के कांगड़ा जिला में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब ढलियारा में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्राला रोलर बैरियर्स से टकरा कर सड़क पर ही पलट गई। अगर पिकअप खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं हादसे में 20 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया।
रविवार सुबह सभी ने चिंतपूर्णी मंदिर में माता के दर्शन किए और शाम को ज्वालाजी के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्राला में डीजे चल रहा था और कुछ श्रद्धालु भी बैठे हुए थे, जबकि पीछे चल रहे दूसरे ट्राला में एक दर्जन के करीब श्रद्धालु बैठे थे। ज्वालाजी मंदिर आते समय ढलियारा के निकट पहाड़ियों में एक तीखे मोड़ पर पहले ट्राला से पीछे चल रहे दूसरा पिकअप ट्राला अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से जा टकराया। टकराने के बाद ट्राले में बैठे श्रद्धालु नीचे गिर गए, जिन्हें काफी चोटें आई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
