By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं अधिकारी – ज़फ़र इकबाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं अधिकारी – ज़फ़र इकबाल
himachalpoliticalpolitical

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं अधिकारी – ज़फ़र इकबाल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/15 at 10:58 AM
Share

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध होती रहे। अतिरिक्त उपायुक्त आज यहां ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

ज़फ़र इकबाल ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारी समय-समय पर ज़िला की सभी दुकानों में वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के सम्बन्ध में निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित बनाएं कि दुकानदार ग्राहकों से निर्धारित लाभांश से अधिक दाम न वसूल सकें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में विभिन्न गैस एजैंसियों द्वारा वितरित की जा रही रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढाबों एवं रेस्तरां में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित क्षेत्रों का निरीक्षण व जांच पड़ताल कर तथा सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरान्त ही उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का मामला उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र चयन किया जाए।

बैठक में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेन्द्र धीमान ने अवगत करवाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत ज़िला में 2 लाख 78 हजार 44 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि ज़िला में इस अवधि में 323 उचित मूल्य की दुकानांे के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

बैठक में 06 माह से 06 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समेकित बाल विकास परियोजना एवं मध्यान्ह आहार योजना के अन्तर्गत निर्धारित पोषण मानदंडों के अनुरूप उचित आहार प्रदान करने के विषय में भी सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया।

admin July 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंदिर दियोटसिद्ध में गुरु पुर्णिमा उत्सव 2022 की खूब मचेगी धूम
Next Article विकास खंड बंगाणा में 12 अगस्त तक लागू रहेगी आदर्श आचार संहिता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?