मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ऊना, राकेश : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चिंतपूर्णी क्षेत्र के साथ लगती गंगोट पंचायत के मोईन गांव स्थित हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।दोपहर बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भाग लिया और सेवा कार्यों में अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर शिव मंदिर मोईन कमेटी के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस बार भी सामूहिक सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा और पूरे आयोजन ने क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का संदेश ।
