अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN) : हमीरपुर के जंगल रोपा गांव में रविवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की इस अभियान का उद्देश्य देश के वीर सपूतों को याद करना हैं। गावों से माटी इकट्ठी करके 7500 क्लशों में राजधानी पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया की राष्ट्रीय युध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी जो की एक भारत- श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी। उन्होंने बताया की 30 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 75000 युवाओं को दिल्ली में संबोधित करेंगे।
