By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी
himachalpolitical

एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/13 at 11:25 AM
Share

ऊना, 13 जुलाईः क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं चेयरमैन आरकेएस गर्वनिंग बॉडी राघव शर्मा ने कही। बैठक में आरकेएस का वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए 1 करोड़ 60 लाख 14,570 रूपए का बजट भी पारित किया गया।

उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में करीब 22 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) ब्लॉक एक माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एमसीएच ब्लॉक के बनने के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल में पीपीपी मोड में चल रहे डायलिसिस विंग को धरातल तल पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से इस संबंध में विचार किया जा रहा था तथा अस्पताल में उचित स्थान उपलब्ध होने पर अब इसे धरातल तल पर लाया जाएगा। इससे डायलिसिस करवाने आए रोगियों को लाभ मिलेगा।

डीसी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए बैठने के लिए बैंचों की संख्या को बढ़ाया जाएगा,वहीं अस्पताल में तीन नए प्राइवेट रूम रोगियों के लिए तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोगियों को ओपीडी में लंबी लाइनों को व्यवस्थित करने के लिए इलैक्ट्रोनिक टोकन सिस्टम को लागू किया जाएगा, जबकि अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दिव्यांग रोगियों के लिए दो वाहनों की पार्किंग स्पेस की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की शिकायतों के निवारण के लिए मेडिकल अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पटि्टका लगाई जाएगी तथा रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए अस्पताल में दो कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।

राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में नई लिफ्ट को लगाया जाएगा, जिसका शीघ्र एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संसाधनों को जुटाने के लिए दानी सज्जनों को जोड़ा जाएगा, वहीं प्रतिष्ठित उद्योगपतियों व बैंकर्स को भी प्रेरित कर सीएसआर के माध्यम से अस्पताल में जनसुविधाओं को जुटाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में पिछले वर्ष स्वीकृत मरम्मत व रखरखाव के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरकेएस की पांच सदस्यीय समिति रखरखाव के कार्यों का फिजिकल निरीक्षण करेगी।
उन्होंने कहा कि समूचे अस्पताल में वाईटवाश किया जाएगा तथा आपातकाल सेवाएं कक्ष को भी खुला करके वहां पर बिस्तर क्षमता को बढ़ाया जाएगा। बैठक में आरकेएस सदस्य सचिव डॉ. मेजर रमन शर्मा ने पिछले वर्ष के दौरान हुए कार्यो का ब्यौरा पेश किया, वहीं अगले वित्तिय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट को भी बैठक में प्रस्तुत किया।

TAGGED: himachal, hospital, una
admin July 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article testing
Next Article क्षयरोग उन्मूलन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये कुल्लू जिला के मिला रजत पदक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?