By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में तपने लगे पहाड़..तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में तपने लगे पहाड़..तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक
himachalweather

प्रदेश में तपने लगे पहाड़..तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/27 at 7:10 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-प्रदेश में एक बार फिर सर्द महीने में पहाड़ तपने लग गए हैं.वहीं तापमान प्रदेश में सामान्य से 5 से 8 डिग्री अधिक चल रहे हैं।जनवरी महीने मे बारिश भी नदारद रही है।प्रदेश में माइन्स 79%कम बारिश हुई है।वहीं आने वाले दो दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।शिमला में तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक बना हुआ है।गत वर्ष दिसंबर माह 2024 में भी शिमला का तापमान सामान्य से अधिक रहा,वहीं एक बार फिर तापमानों में उछाल आया है।

प्रदेशभर में 1 फरवरी से मौसम बदल सकता है करवट

प्रदेश में 29 जनवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन इसका मुख्यतः असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।प्रदेश भर में 1 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका कारण हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।कुछ क्षेत्रो में हल्की बारिश होने की सम्भावना बन सकती है।3 व 4 फरवरी को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर धूप खिली रही।शिमला में गत 24 घण्टों के दौरान न्यूनतम तापमान9.6डिग्री दर्ज किया गया वहीं मैदानी क्षेत्र ऊना में 0.6,मंडी2.3 व हमीरपुर में1.3डिग्री दर्ज किया गया।आने वाले दो दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी

शिमला का तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सन्दीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान पूरे प्रदेश भर में मौसम साफ रहा है। तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 5 से 8 डिग्री अधिक चल रहे हैं प्रदेश भर में सबसे अधिक तापमान सुंदरनगर में दर्ज किया गया सुंदर नगर का तापमान 26.4 वहीं शिमला का तापमान19.8डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक रहा है। बिलासपुर हमीरपुर कांगड़ा व ऊना में तापमान 4 से5 डिग्री अधिक चल रहे हैं।वहीं मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2से3डिग्री कम दर्ज किए गए है।कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप भी सुबह के समय बना हुआ है।29 जनवरी तक पूरे प्रदेश भर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।29जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

जनवरी माह में माइन्स 79 % कम बरसे

29 से 31 जनवरी तक लाहौल स्पीति,चंबा,किन्नौर,कांगड़ा, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।उन्होंने कहा 1 से फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण कांगड़ा,मंडी,चंबा और शिमला में हल्की बारिश वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।वहीं प्रदेश में जनवरी माह में सामान्य से 79% कम बारिश हुई है।

TAGGED: Shimla Meteorological Department
Chandrika January 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा को घेरा
Next Article डिप्टी सीएम बोले..हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?