मंडी : धर्मवीर (TSN)- सांसद प्रतिभा सिंह ने विभिन्न विकास कार्याें के लिए सांसद निधि से 33 लाख रुपये की धन राशि जारी की है। प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के अतिरिक्त पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल और संसदीय क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर सांसद निधि से यह राशि जारी की है। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित क्रियान्वयन एजैंसियों को जल्द से जल्द इन कार्याें के निष्पादन करने के भी निर्देश दिये हैं ताकि इन विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण कर लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
इस बारे जानकारी देते हुए उनके मिडिया सलाहकार गुरमुख सिंह ने बताया कि सांसद प्रतिभा सिंह ने सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत जड़ोल के गांव बागरू में जल शक्ति विभाग कार्यालय के समीप बनने वाले सम्पर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत जामबला में पंचायत भवन के प्रांगण में शैड लगाने के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मलोह में लग से बाहल पैदल रास्ते के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, जबकि पूर्व संसदीय सचिव सोहल लाल के आग्रह पर ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी के गांव सीउन में ओपन एयर स्टेडियम के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत जड़ोल में भंूखा नाल से अप्पर सरौणी तक कुल्ह के निर्माण के लिए डेढ लाख रुपये और लिंक रोड भवाणा-बोहर के 3 लाख रुपये और रावमापा सुन्दरनगर में सौचालय और स्नानागार के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये सांसद निधि से जारी किए हैं। उन्होंने रवि विष्ट प्रधान एसएचजी नागन के आग्रह पर जोगिन्द्रनगर विधानसभा में ग्राम पंचायत संगनेहड़ के सम्पर्क सड़क नागन के स्तरोन्नत करने के लिए 2 लाख रुपये जारी किए हैं। उन्होंने मंडी सदर विधानसभा की ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान गीता देवी के आग्रह पर मुख्य सड़क से अप्पर पंडोह सम्पर्क सड़क पर आरसीसी की दिवार लगाने के लिए 2 लाख और अप्पर पंडोह से जरल कॉलोनी सड़क पर आरसीसी की ही दिवार के लिए 3 लाख रूपये जारी किए हैं। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के किन्नौर प्रवास के दौरान की घोषणा के अर्न्तगत महिला मण्डल ठंगी में शैड के निर्माण के लिए 2.50 लाख रूपये और ग्राम पंचायत रिब्बा में नानरी होस्टल में अतिरिक्त कमरों के लिए 2 लाख रूपये जारी किए हैं। उन्होंने आनी विधानसभा में नगर पंचायत निरमंड में टाऊन हॉल के निर्माण के लिए टोकन मनी के तौर पर देने की घोषणा के अन्तर्गत 2 लाख रुपये जारी किए। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बिसलदार के प्रधान के आग्रह पर खेल मैदान टागली के कार्य को पूर्ण करने के लिए 2 लाख रुपये जारी किए हैं।
