By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: लोअर बाज़ार से खदेड़े बिना कार्ड के सामान बेच रहे तहबाजारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: लोअर बाज़ार से खदेड़े बिना कार्ड के सामान बेच रहे तहबाजारी
himachalNews

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: लोअर बाज़ार से खदेड़े बिना कार्ड के सामान बेच रहे तहबाजारी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/12/19 at 3:53 PM
Share
संजू चौधरी, शिमला:  राजधानी शिमला के बाजारों में तहबाजारी खुलेआम नियमों का उल्लंघन करते हुए अपना सामान बेच रहे हैं। बार-बार नगर निगम प्रशासन की ओर से इनका सामान ओर इन्हें बाजारों से हटाया जाता हैं, बावजूद इसके भी यह तहबाजारी बाजारों में दुकानों के बाहर सामान बेचना बंद नहीं करते हैं। अब इन तहबाजारियों को शिमला के लोअर बाज़ार से हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन सख़्ती बरत रहा हैं। लोअर बाजार में बिना कार्ड के सामान बेचने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को नगर निगम की टीम पुलिस के साथ अचानक लोअर बाजार का निरीक्षण करने पहुंची। यहां बिना कार्ड के सामान बेचने वालों पर कार्रवाई भी प्रशासन की ओर से की गई। दौरान कई लोग टीम के साथ उलझते हुए नजर आए। नगर निगम की टीम ने बिना कार्ड के सामान बेचने वालों को लोअर बाजार से बाहर निकाला। इतना ही नहीं प्रशासन ने चेताया हैं कि यदि दोबारा सामान बेचते हुए पाए जाते हैं तो उनका सामान जपत कर लिया जाएगा।

 

नगर निगम के स्टेट ब्रांच इंस्पेक्टर ब्रिज लाल खाची ने कहा कि संडे मार्केट में बाहरी राज्यों से सामान बेचने के लिए काफी तादात में लोग आते हैं,जिसकी व्यापार मंडल की ओर से नगर निगम को शिकायत भी की गई थी और आज टीम निरीक्षण करने पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि जिनके नगर निगम की ओर से कार्ड बने हैं उन्हें ही रविवार को बाजार में बैठने की अनुमति दी गई और जिनका कार्ड नहीं हैं उन्हें यहां से हटाया गया हैं। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा से यहां पर सामान बेचते हुए पाए जाते हैं तो उनका सामान भी जपत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने धारा की आजीविका भवन के टेरिस पर संडे मार्केट लगाने का फ़ैसला लिया था, लेकिन अभी तक वहां पर व्यवस्था नहीं की गई है इस पर फ़ैसला बाद में लिया जाएगा।
TAGGED: lower market, Municipal Corporation, Shimla
admin December 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जब राहुल गांधी ने शांडिल से कहा बताओ सरकार कैसे चलनी चाहिए, तब शांडिल ने दिया ये जवाब
Next Article बिलासपुर एम्स में नाक और कान की सर्जरी में जुड़ा एक नया अध्याय, देखिए क्या बताया चिकित्सको ने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

15 जुलाई तक पूरा होगा मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़

Ago

वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा,सरदार पटेल ने गढ़ा अखंड भारत का स्वरूप :उपराष्ट्रपति

Ago

428 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ago

वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?