By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नम्होल की मीनाक्षी ठाकुर का महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नम्होल की मीनाक्षी ठाकुर का महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन
himachalSports

नम्होल की मीनाक्षी ठाकुर का महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/28 at 5:11 PM
Share

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-जिला के नम्होल क्षेत्र की बेटी मीनाक्षी ठाकुर ने इंग्लैंड में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत ने इंग्लैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम किया,जिसमें हिमाचल प्रदेश से तीन खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।शुक्रवार को जब मीनाक्षी ठाकुर अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर जिले के नम्होल पहुंचीं,तो उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मीनाक्षी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नम्होल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत…किया गया सम्मानित

इस अवसर पर नम्होल महावीर चौकी स्टेडियम,पशु मंडी एवं किसान मेला कमेटी के दौरान कबड्डी विजेता मीनाक्षी ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इसके साथ श्री धरण फाउंडेशन नम्होल,घ्याल पंचायत के प्रतिनिधियों,नम्होल क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी ठाकुर की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।रामलाल ठाकुर ने कहा कि मीनाक्षी ने पूरे देश में बिलासपुर और नम्होल का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की। रामलाल ठाकुर ने कहा आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।खेल से लेकर विज्ञान,शिक्षा,और प्रशासन तक हर क्षेत्र में महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही हैं।हमें महिलाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है,ताकि वे आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम ऊंचा कर सकें।उन्होंने मीनाक्षी ठाकुर की विशेष रूप से तारीफ की और कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा है।उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।रामलाल ठाकुर ने कहा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी को नशे से बचाना है,तो खेलों को बढ़ावा देना होगा।उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आह्वान किया कि वे बच्चों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करें,ताकि वे न केवल अपने क्षेत्र,बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सकें।

TAGGED: Bilaspur Meenakshi Thakur's excellent performance in Women's Kabaddi World Cup
Chandrika March 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कूल्लू जिला में लगाया जाएगा नया मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट..दुग्ध उत्पादन से जुड़े लोगो को मिलेगा लाभ
Next Article हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र खत्म… 110 फीसदी रही उत्पादकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?