बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर एम्स में दो दिन पहले सामने आए यौन उत्पीडन प्रकरण मामले में अब नया मोड़ आ गया है। एक अन्य महिला सिक्योरिटी कर्मचारी ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उसका एक साल पुराना ऑडियो इन दिनों वायरल किया जा रहा है, जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंची है।
महिला के खिलाफ करवाई की मांग
महिला ने कहा कि एम्स प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप करते हुए इस मामले को एक वर्ष पहले ही सुलझा लिया गया था और व्यक्ति ने माफी भी मांग ली थी कि सिक्योरिटी कंपनी की कर्मचारी संदीपना शर्मा ने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि जहां पर पुलिस को आडियो वायरल करने वालों के खिलाफ करवाई करनी चाहिए थी । वहीं पुलिस द्वारा उस पर दबाव बनाया गया कि सिक्योरिटी इंचार्ज के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए, ताकि उस पर सख्त कार्रवाई की जा सके। वहीं कोठीपुरा पंचायत के पूर्व प्रधान नंद लाल ने इस कर्मी का पक्ष लेते हुए कहा कि सिक्याेरिटी कंपनी से निकाली गई एक महिला अपने हित साधने के लिए इस्तेमाल कर रही है जो की सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वह उक्त महिला के खिलाफ जल्द ही कोई एक्शन लेंगे ताकि ऑडियो की सच्चाई और सिक्याेरिटी इंचार्ज पर लगे गलत आरोपों सुधारा जा सके। वही, एम्स में ही लगे अन्य सिक्योरिटी वर्कर्स नीलम ठाकुर, अमन ठाकुर व अन्यो ने भी सुषमा नामक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को मनघड़ंत बताते हुए इसे साजिश बताया। इन सभी ने कहा कि सुषमा नाम की यह महिला पहले भी कई अन्य कर्मचारियों के खिलाफ ऐसे ही निराधार आरोप लगा चुकी है और एम्स में अपनी नौकरी के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। इन सभी ने कहा कि एक व्यक्ति के कारण पूरे जिला का नाम बदनाम हुआ है और एम्स का नाम भी खराब हुआ है। इन सभी ने कहा कि सुषमा नाम की इस महिला के खिलाफ कड़ी करवाई अमल में लाई जाए ।
