By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में विपक्षी दलों की जुलाई में अगली बैठक प्रस्तावित,शिमला को बैठक के लिए चुनने और बैठक के मोटिव की नहीं जानकारी: प्रतिभा सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में विपक्षी दलों की जुलाई में अगली बैठक प्रस्तावित,शिमला को बैठक के लिए चुनने और बैठक के मोटिव की नहीं जानकारी: प्रतिभा सिंह
himachalpolitical

शिमला में विपक्षी दलों की जुलाई में अगली बैठक प्रस्तावित,शिमला को बैठक के लिए चुनने और बैठक के मोटिव की नहीं जानकारी: प्रतिभा सिंह

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/06/25 at 12:04 AM
Share
संजु चौधरी,शिमला:जुलाई माह में राजधानी शिमला में सभी विपक्षी दल एक जुट होंगे। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ़ विपक्षी दल एकजुट हो कर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेंगे। बीते दिन बिहार के पटना में हुई 17 विपक्षी दलों की बैठक में आगामी बैठक जुलाई महीने में शिमला होनी प्रस्तावित हैं जिसमें विपक्षी दल अपने नेता का चयन कर सकते हैं,लेकिन हैरानी की बात यह है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बैठक की फिलहाल कोई जानकारी तक नहीं हैं।
शिमला में प्रस्तावित बैठक को लेकर जब प्रतिभा सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनको इस बैठक के मोटिव और बैठक के लिए शिमला को चुनने बारे कोई जानकारी नहीं हैं। शायद शिमला के सुहावने माैसम में घूमने के इरादे से शिमला को बैठक के लिए चुना गया होगा। उन्होंने कहा कि शिमला में सभी का स्वागत है और 2024 के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा क्योंकि भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में देश में समस्याएं कम होने के बजाए बढ़ी हैं। केंद्र सरकार ने किसानों बागवानों, बेरोजगारों से जो वादे किए थे वो एक भी पुरा नहीं हुआ हैं।
वहीं शिमला में किसान सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार में किसानों की हालत दयनीय हो गई है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी किसानों को जागरूक करने का काम कर रही हैं ताकि 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर फेंका जाए और इसके लिए सभी विपक्षी दल भी एकजुट हो रहे हैं। पटना में कल 17 विपक्षी दलों की बैठक हुई और अब अगली बैठक शिमला में होनी प्रस्तावित हैं।
वहीं सुखपाल खेड़ा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जो 10 गारंटी दी है उन्हें सरकार पूरा करेगी। किसानों बागवानों के लिए भी जो कांग्रेस सरकार ने वादे किए हैं उन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर लागू करने पर चर्चा की जाएगी।
TAGGED: July, meeting, motive, Opposition, parties, Pratibha Singh, proposed, Shimla
admin June 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मणिकर्ण के जिगराई नाले में आया उफान..सेलानियो के वाहन फंसे
Next Article मानसून के दस्तक देते ही तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार,बैठक कर तैयारियों का लिया जायजा,पर्यटकों को दी ये सलाह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुनिहार में बड़ा हादसा टला: नाले में गिरी कार, सवार सुरक्षित

Ago

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?