लुधियाना : रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एम.डी. संजीव अरोड़ा, मेंबर राज्य सभा, ने बताया कि औद्योगिक शहर लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर 40 एकड़ जमीन पर बनने जा रहा हैम्पटन कोर्ट बिज़नेस पार्क पूरे उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला ऐसा हाउसिंग प्रोजेक्ट है जिसमें ना सिर्फ ग्रीन इंडस्ट्रियल यूनिट हैं बल्कि अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत अपार्टमेंट्स भी बनाए जा रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट में अब आगे 2 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में कमर्शियल क्षेत्र में पी.वी.आर., रिटेल ब्रांड्स, फूड कोर्ट्स, बैंक्विट हॉल व अन्य सभी प्रकार की सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द ही मुकम्मल कर लिया जाएगा।
1132 अफोर्डेबल अपार्टमेंटस का हो रहा निर्माण
उन्होंने आगे बताया कि हैंपटन कोर्ट बिजनेस पार्क में जी.ई.यू. अर्थात ग्रीन इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए कुल प्लॉट्स हैं जिनमें 75 यूनिट काम कर रहे हैं श्री अरोड़ा ने बताया कि इन यूनिटों में करीब 12 सौ लोगों को रोजगार मिला हुआ है बिजनेस पार्क के आवासीय क्षेत्र की बात करें तो इसमें 3BHK 2BHK और 1BHK के 1132 अफोर्डेबल अपार्टमेंट्स का निर्माण हो रहा है।
बड़ी बात यह है कि महामारी के चलते मैक्सिमम रियल एस्टेट कंपनियों ने कब्ज़ा देने की जो समय सीमा निर्धारित की थी उसे एक से डेढ़ वर्ष तक आगे बढ़ा दिया है लेकिन हैंपटन होम्स निर्धारित समय से 1 साल पहले ही अपार्टमेंट्स का पजेशन दे रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरी तरह से पर्यावरण के अनुसार किया जा रहा है। 70% क्षेत्र को खाली रखा गया है जबकि 30% क्षेत्र को ही कवर किया जा रहा है।
श्री अरोड़ा ने आगे बताते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के पूरे परिसर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जा रहा है। ऑटोमेटेड वाटर सप्लाई सिस्टम की का प्रबंध भी किया जा रहा है। सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेन गेट पर आधुनिक किस्म के बैरियर लगाए गए हैं।
मिवान तकनीक से किया जा रहा निर्माण
जी.एम. (प्रोजेक्ट) अमित शर्मा ने बताया कि अपार्टमेंट्स का निर्माण अत्याधुनिक मिवान तकनीक द्वारा किया जा रहा है। इस तकनीक के अंतर्गत ईंटों व अन्य सामग्री की जगह दीवारों, पिल्लरज़, बिोम और स्लैब सहित इमारत के आकार और लेआउट में अत्यधिक टिकाऊ अल्युमिनियम फॉर्मवर्क का उपयोग किया जाता है।
18 हज़ार वर्ग फुट में होगा क्लब
इस परियोजना में लगभग 18 हज़ार वर्ग फुट क्षेत्र में एक क्लब का निर्माण भी किया जा रहा है जिसमें जिम, बच्चों के खेलने का स्थान, बैंक्विट हॉल इत्यादि के अतिरिक्त टॉप फ्लोर पर स्विमिंग पूल भी होगा।
मॉडर्न स्कूल भी उपलब्ध करवाया हैम्पटन बिजनेस कोर्ट में
हैम्पटन बिजनेस कोर्ट में 1500 बच्चों की क्षमता वाला नारायण स्कूल भी स्थित है। आशा थी कि इस वर्ष स्कूल में 250 बच्चे दाखिला लेंगे लेकिन 500 बच्चों ने स्कूल में एडमिशन ली है। तीन कक्षाओं के लिए बच्चों में दाखिला लेने की प्रतिस्पर्धा इतनी अधिक रही कि सभी सीटें भर जाने की वजह से दाखिला बंद करना पड़ा है। परिसर में एक प्लेवे स्कूल खोले जाने की भी योजना है जिसके लिए एक नामी शिक्षण संस्थान के साथ बातचीत चल रही है।
2 लाख वर्ग फुट में नारायण हृदयालय की ओर से बनाया जा रहा है सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
एन एच एल यानी नारायण हृदयालय लिमिटेड के चेयरमैन डॉक्टर देवी प्रसाद शेट्टी द्वारा प्रोजेक्ट के परिसर में हैंपटन नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास भी किया जा चुका है। डेढ-दो वर्ष में अस्पताल के निर्माण का काम पूरा करने का टीचा निश्चित किया गया है।
अस्पताल का निर्माण 2 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ट्रामा, न्यूरोलॉजी, आंकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और ट्रांसप्लांट सर्जरी की सुविधाएं प्रदान करने की योजना है। इन चिकित्सा सुविधाओं से इस क्षेत्र में सेहत सेवा प्रणाली को और मजबूती मिल जाएगी। कंपनी द्वारा सभी जरूरी मंजूरीयों के लिए शीघ्र अप्लाई किया जा रहा है।
