अनिल नेगी, किन्नौर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले किन्नौर में किन्नौर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब युवा कांग्रेस ने पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से युवा कांग्रेस को लेकर दिए गए ब्यान पर पलटवार किया है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली ने विधायक के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि कांग्रेस संगठन के अंदर ए टीम क़ा काम करती है। जो टीम सरकार के कार्यकाल के दौरान जनविरोधी नीतियों पर सड़को पर उतरने के साथ सरकार के खिलाफ आंदोलन करती है वह भाजपा की बी टीम नहीं हो सकती। यह विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी क़ा अपना निजी ब्यान हो सकता है न की संगठन का।
अमरप्रीत लाली ने कहा कि जिला के अंदर युवा कांग्रेस संगठन को भाजपा की बी टीम कहना दुर्भाग्यपूर्ण है और जहां तक युवाओं के विधानसभा चुनावों मे टिकट की दावेदारी की बात है उसमे प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी क़ा नाम भी पैनल में भेजा गया है। अब हाई कमान ने इस विषय में निर्णय लेना है कि किसको आगामी विधानसभा चुनावों में मैदान मे उतारना सही है या या नहीं। उन्होंने कहा कि मीडिया में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के टिकट को लेकर पैनल में नाम नहीं जाने की बातें केवल अफवाहे है जिसका युवा कांग्रेस खंडन करती है। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति को प्रदेश के अंदर कांग्रेस संगठन विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए टिकट देगी युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उसके समर्थन में वोट मांगने के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन प्रदेश के अंदर मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लड़ने क़ा काम करेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने क़ा काम करेगी। इसके अलावा कांग्रेस संगठन के अंदर जो भी छोटी मोटी तकरारें हुई है उन्हें कांग्रेस पार्टी आपस मे सुलझा लेगी और मजबूती के साथ इस बार फिर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
