संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना डमटाल के तहत शरा+ब माफि+या पर पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं। यहां पुलिस को श+राब की बड़े पैमाने पर अंतराष्ट्रीय तस्क+री के बारे में एक गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर भारी पुलिस बल के साथ भदरोया टोल टैक्स बैरियर के पास नाका लगाया और चैकिंग के दौरान आर जे -52 जी ए -1710 नंबर के मल्टी एक्सल सीमेंट मिक्सर ट्रेलर से अवैध श+राब की लगभग 1000 पेटियों की भारी खेप बरामद की हैं।
इसमें अंग्रेजी श+राब मार्का आल सीजन,मैक डबल ,रायल चैलन्जर शामिल हैं जो कि पठानकोट (पंजाब) से लाई जा रही थी ओर जिसे सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाया गया था। पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया हैं कि पुलिस थाना डमटाल में अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि 2016 में दिल्ली पुलिस में पूर्व से उपनिरीक्षक के तौर पर कार्यरत था ओर जिसे भ्रष्टा+चार निवारक अधिनियम की धारा 7 व 13 के तहत 2019 से चार साल की सजा हुई थी। जिसपर आरोपी को दिल्ली पुलिस की ओर से नौकरी से बर्खास्त किया गया था। श+राब के साथ वाहन को जब्त करके उपरोक्त शरा+ब कहां से लाई गई व कहां ले जाई जा रही थी इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं।
