संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर क्षेत्र में बढ़ते न+शे के कारोबार को खत्म करने के लिए नूरपुर पुलिस लगातार न+शा माफि+याओं पर नकेल कसने का काम कर रही हैं। पुलिस लगातार न+शा माफि+याओं पर अपनी कार्रवाई करते हुए न+शे की बड़ी खेप बरामद कर न+शा माफि+याओं को भी गिर+फ्तार कर रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस चौकी रे के तहत रियाली के बेला जट्टा में देसी शरा+ब (लाहण) का काम करने वाले तस्कर का माल पुलिस ने बरामद किया हैं।
चौकी प्रभारी रे भजन सिंह जरियाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रियाली के कस्बा बेला ठाकुरा सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें खेतों में लगाई हुई धान की फसल के बीच सिंचाई करने के लिए बने हुए चेंबर में प्लास्टिक के ड्रम में छुपा कर रखी हुई कच्ची श+राब को पुलिस ने बरामद किया हैं। साढ़े तीन लाख एमएल कच्ची श+राब को यहां पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर प्लास्टिक व लोहे के ड्रम को तोड़ कर इसे नष्ट किया हैं। इसी गांव में एक सप्ताह पहले भी रे पुलिस ने 6 लाख मिली लीटर कच्ची शरा+ब को नष्ट किया था।
चौकी प्रभारी ने कहा कि हम इस इलाके में पहले भी कई बार आ चुके हैं और इसी गांव में कुछ दिन पहले छः लाख मिलीलीटर कच्ची शरा+ब को नष्ट किया गया था और अभी भी हमने साढ़े तीन लाख एमएल कच्ची शरा+ब को खेत में बरामद की है और इसे नष्ट कर दिया हैं। पुलिस की कार्रवाई का असर तो हो रहा है और आगे भी निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पुलिस प्रशासन का सहयोग करें सूचना देने वाला का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
