सोलन : योगेश शर्मा -नगर निगम सोलन में लंबे समय के बाद प्रदेश सरकार द्वारा पांच पार्षदों को मनोनीत किया गया है । जिनका आज शपथ ग्रहण समारोह डीसी कार्यालय सोलन में रखा गया था ।डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने इस दौरान सभी मनोनीत हुए 5 पार्षदों को शपथ दिलाई ।
स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले ; निगम के विकास कार्यों में आएगी तेजी
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल विशेष रूप से मौजूद रहे ।जिन्होंने कहा कि यह पांचो मनोनीत पार्षद अपने वोट के साथ-साथ शहर के विकास में भी तेजी लाने के लिए अपना योगदान देंगे ।स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार भी लगातार कार्य कर रही है । इसी कड़ी में नगर निगम सोलन भी शहर के विकास कार्यो में तेजी लाने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का लगातार प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि जनता से जो वादे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने किए थे उन्हें पूरा किया जाएगा और लोगों को सहूलियत प्रदान करने के लिए कांग्रेस की नगर निगम कार्य कर रही है ।
