By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अधिकारी विभिन्न योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं-हरीश शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > अधिकारी विभिन्न योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं-हरीश शर्मा
himachalpoliticalpolitical

अधिकारी विभिन्न योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं-हरीश शर्मा

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/07/15 at 10:06 AM
Share

हमीरपुर 15 जुलाई- पंचायत समिति हमीरपुर कि  त्रैमासिक समीक्षा बैठक खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अभिनीत कात्यायन ने बैठक से संबंधित विभिन्न कार्यों की सूची पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की।

बीडीसी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में आपदाओं की ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करें। उन्होंने ऊर्जा विभाग से कहा कि क्षेत्र में खराब पड़ी सोलर लाइटों को तुरन्त ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ अनेेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी जागरूकता कैंप लगाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में सडक़ों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए विभाग के अधिकारी ग्राम सभाओं में जाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायत विकास सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी दो सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें।   बैठक में कृषि विभाग से ,कल्याण विभाग से गीता मरवाह, मत्स्य विभाग से नीतू सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डा0 अरविंद कौंडल, बाल विकास परियोजना बलबीर बिरला, रोजगार, उद्योग, उद्यान विभाग से डा0 उषा तथा ऊर्जा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

बैठक में उपाध्यक्ष बीडीसी संजीव कुमार, बीडीसी सदस्य सतीश कंवल, नीतू रानी,सुनीता देवी, रेखा कुमारी, मीना कुमारी,नीलम कुमारी,मधु कुमारी,कांता देवी,संजीव कुमार,सुमन लता,राजीव कुमार, प्रकाश चंद के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के प्रधान और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप
Next Article मंदिर दियोटसिद्ध में गुरु पुर्णिमा उत्सव 2022 की खूब मचेगी धूम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?