हिमाचल :चन्द्रिका (TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल ने अल्का लांबा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है । अनिल गोयल ने कहा कि अल्का लांबा की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर महिला कांग्रेस और मजबूती से खड़ी होगी और लोकसभा चुनावों में इसका परिणाम देखने को मिलेगा ।
आगामी लोकसभा चुनावों में दिखेंगे परिणाम
अल्का लांबा को उनकी इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल ने शुभ कामनाएं दी है। गोयल ने कहा की अल्का लांबा की नियुक्ति से प्रतिभावान महिलाओं को आगे आने का अवसर प्रदान होगा । साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में इसका परिणाम देखने को मिलेगा । बता दें कि अनिल गोयल अल्का लांबा के साथ भी कई विधानसभा चुनावों मैं अटैच रहे है। वहीं अनिल गोयल का लम्बा राजनीतिक अनुभव रहा है । हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई थी । इससे पहले वे तत्कालीन कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स के प्रेस सचिव, कौल सिंह ठाकुर के साथ प्रवक्ता, कांग्रेस सेवा दल के मीडिया प्रभारी और को-ऑर्डिनेटर, हिमाचल कांग्रेस सचिव और पूर्व सरकार में डायरेक्टर यूथ एंड अफेयर्स के जिला कोषाध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं । इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंप गई थी ।
