सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोमवार को सोलन में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा डॉ राजीव सैजल ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर अपनी बात रखी है.उन्होंने कहा कि वह भी बागी विधायकों की तरह निराश है और उन पर भी दबाव बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अक्सर उनके बयानों से ऐसा लगता है कि वह सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं या फिर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। लेकिन वह भी सरकार से निराश है। वहीं दूसरी तरफ उनकी माता और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी कई बार यह कह चुकी है कि भाजपा कांग्रेस से कई मायनों में बेहतर है।
डॉ राजीव सैजल ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव में हुए प्रकरण को लेकर लग रहे धनबल के आरोपों पर कहा है कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली पार्टी है और हिमाचल में भी जो लोग सरकार से निराश थे,उनका समर्थन भाजपा को मिला है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रदेश की जनता के साथ-साथ विधायक भी निराश है और इसका मुख्य कारण प्रदेश के मुखिया द्वारा किए जा रहे कार्य हैं, मुख्यमंत्री द्वारा विशेष लोगों को लाभ दिया जा रहा है कैबिनेट रैंक किया जा रहे जिसका असर उन विधायकों पर पड़ रहा है जो चुनकर अपनी विधानसभा से आए हैं वे लोग 14 महीने से घुटन महसूस कर रहे थे और आज वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी पार्टी का विरोध कर रहे है। डॉ राजीव सैजल ने कहा कि कांग्रेस ने 10 गारंटीया चुनाव के समय में दी थी वह पूरी नहीं हो पाई है इसको लेकर भी जनता में रोष है।
