नूरपुर: नूरपुर में किसानों को सब्जियों में सफ़ेद मक्खी ओर मक्की की फसल में फॉल आर्मी वॉर्म के प्रकोप ने परेशान कर रखा है। इनकी वजह से किसानों की फ़सल बर्बाद हो रही है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने भलेटा, छत्रोली ओर बडवाल में निरीक्षण किया ओर किसानों को इसकी समस्या से निजात पाने के लिए इसके नियंत्रण बताए गए। साथ ही कृषि विभाग की ओर से किस प्रकार से किसानों की सहायता की जा रही है उसके बारे में जानकारी दी गई।
बता दें कि कृषि विभाग ने (थाई-मैथो-जाम) या (एसीटा- माई-प्रीड) एक ग्राम प्रति लिटर पानी में मिलाकर छिड़काव की सलाह किसानों को दी है की ताकि फसल का आगामी समय में कम नुकसान लोगों को झेलना पडें । इस मौके पर कृषि विभाग से विषयवाद विशेषज्ञ सुनील दत्त शर्मा और कृषि विकास अधिकारी राजीव कुमार उपस्थित रहे। साथ ही कृषि विभाग आत्मा नूरपुर की तरफ सहायक प्रबंधक अधिकारी हरजीत सिंह व मनीष जमवाल ने प्राकृतिक ढंग से बीमारियों व कीट नियन्त्रण के लिए प्राकृतिक उपाय बताए ओर विभाग की तरफ से आगामी समय में हरसंभव सहायता का आश्वासन दियाl
