संजीव महाजन, नूरपुर:नूरपुर ब्लॉक की पंचायत पंदरेहड में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर जम्मू-कश्मीर के जिला कुपवाड़ा व जिला वडगांव से पंचायत प्रतिनिधियों ने दौरा किया। इस दौरे में अलग-अलग पंचायतों से लगभग 42 पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे जिन्हें पंदरेहड पंचायत उप प्रधान सिकंदर राणा ने मनरेगा के तहत पंचायतो में कैसे विकास कार्यों को किया जाता है उसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा के तहत अपनी पंचायत में क्या क्या विकास कार्य करवाए हुए हैं उन सब कार्यों को कश्मीर से आए पंचायत प्रतिनिधियों को दिखाया। कैसे इन कार्यों को किया करवाया गया हैं उसके बारे में जानकारी भी उन्हें दी गई। पंदरेहड पंचायत में इससे पहले भी जम्मू कश्मीर से लगभग 14-15 पंचायत प्रतिनिधियों की टीमें दौरा कर चुकी हैं।
नोडल अधिकारी मुहम्मद शफी ने कहा कि हम जिला कुपवाड़ा से आए हैं हमारा ग्रामीण विकास विभाग की तरह से हमें यह भेजा गया हैं। हमारे साथ आए पंचायत प्रतिनिधि ने यहां आकर पंदरेहड पंचायत के मनरेगा के हुए विकास कार्यों को देखा है और पंचायत उपप्रधान सिकंदर राणा ने इन कार्यों को कैसे किया जा सकता हैं उसके बारे में जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ आए सभी पंचायत प्रतिनिधि यहां के कामों को देखकर काफी संतुष्ट हुए हैं और यहां के कामों से शिक्षा लेकर यह विचार साथ लेकर जा रहे हैं कि वह भी अपनी पंचायतों इसी तरह कार्य करवाएंगे।
उन्होंने कहा की हम भारत सरकार व ग्रामीण विकास विभाग का भी धन्यवाद करते जिन्होंने हमें दूसरे राज्य में भेज कर सीखने का मौका दिया हैं। इसके साथ हो उन्होंने पंदरेहड पंचायत प्रधान, उपप्रधान का धन्यवाद भी किया जिनकी वजह से उन्हें मनरेगा के तहत कैसे काम करवाए जा सकते हैं उनके बारे में जानकारी मिल पाई हैं।
वहीं पंदरेहड पंचायत उप पचायत सिकंदर राणा ने कहा कि हमारे यहां जम्मू-कश्मीर से प्रतिनिधि आ रहे हैं। यह लगभग 15वां प्रतिनिधि ग्रुप हैं। हमें इनसे भी कुछ सीखने का मौका मिल रहा और हम भी अपनी तरफ से इनको बहुत कुछ सीखा रहे हैं। हम इनको मनरेगा के तहत विकास कार्यों के बारे में जानकारी दें रहे और आशा करते हैं कि यह सब अपनी अपनी पंचायतों में अच्छे तरीके से विकास कार्यों को करवाएंगे। हम भारत सरकार सहित जम्मू-कश्मीर की सरकार का भी धन्यवाद करते हैं।
