मंडी,धर्मवीर(TSN)-सरकाघाट उपमंडल की गाहर पंचायत में हमीरपुर निवासी 31 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ही गयी है।मृतक युवक पिछले दिन से लापता था और भोरंज विकास खंड के तहत आने वाली कड़ौता पंचायत में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे रहा था। परिजनों ने मृतक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी जाहू पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी।
सरकाघाट के चंदेश रोड पर घुंडू नाला के पास मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 4 बजे तड़के फतेहपुर से चन्दैश रोड पर घण्डू नाला के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हुए देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सरकाघाट पुलिस को दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने मौके पर पाया कि युवक की सांसे नहीं चल रही थी। उसके बाद पुलिस टीम ने युवक को उल्टा करके देखा तो उसके मुंह से सलफास ट्यूब की बदबू आ रही थी। पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो गयी है।जिसके बाद पुलिस से शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की पहचान अरुण कुमार पुत्र विपिन कुमार गांव व डाकघर जाहू, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
