By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा में बेघर हुए लोगों को नसीब नहीं हुई छत जबकि हमीरपुर में आला PWD अफसर का कमरा बनाने पर लाखों हो रहे खर्च
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा में बेघर हुए लोगों को नसीब नहीं हुई छत जबकि हमीरपुर में आला PWD अफसर का कमरा बनाने पर लाखों हो रहे खर्च
himachalNews

आपदा में बेघर हुए लोगों को नसीब नहीं हुई छत जबकि हमीरपुर में आला PWD अफसर का कमरा बनाने पर लाखों हो रहे खर्च

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/22 at 10:31 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN):  प्राकृतिक आपदा ने इस बार हिमाचल की कमर तोड़कर कभी ना भुलाए जाने वाले जख्म दिए हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मकान ढह जाने से उनके सिर पर छत नहीं रही हैं। बेघर लोग आशियाना पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन हमीरपुर में आपदा के इस मुश्किल समय में भी लोक निर्माण विभाग के एक आला अफसर का आलीशान कमरा तैयार करने पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इन दिनों इस कमरे को बनाने का काम जोरों शोरों से चल रहा है। हालांकि दावा यह किया जा रहा है कि छत लीक होने की वजह से यह काम करना पड़ रहा है लेकिन मौके पर जाकर देखने पर साफ पता चल रहा है कि कमरे में लाखों रुपए खर्च करके रिनोवेशन का काम किया जा रहा हैं।
अगर छत ही लिक कर रही थी तो इतने हिस्से में ही मेंटेनेंस का काम हो सकता था। पुरी की पूरी छत को बदला जा रहा हैं  कमरे में भी दीवारों पर दोबारा से काम किया गया हैं। रंग रोगन हो रहा हैं। यहां तक की अलमारियां बनाने का काम भी मौके पर मिस्त्री कर रहे हैं। कोई कुछ भी खुलकर बोलने को मौके पर तैयार नहीं हैं। सब लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं।
इस काम को बाद में भी किया जा सकता था अगर बड़ी जरूरत थी और छत टपक रही थी तो उतना ही काम करवाया जा सकता था। उसके लिए लाखों रुपए खर्च ने की जरूरत ऐसे समय में क्यों पड़ गई यही बड़ा सवाल हैं। प्रदेश सरकार लोगों को पुनर्वास करने के लिए एक-एक पैसा जुटा कर उनकी मदद के लिए दिन-रात काम कर रही है तो दूसरी तरफ अफसर कहीं ना कहीं इस प्रयास की अनदेखी कर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के कमरे को जिस ढंग से लाखों रुपए खर्च करके रिनोवेट किया जा रहा है उसे लेकर कहीं ना कहीं ऐसे मुश्किल समय में सवाल खड़े होना लाजिमी ही हैं।
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर विजय चौधरी का कहना है कि उनके कमरे की छत टपक रही थी इसलिए उसे ठीक करवाया जा रहा हैं। यह रूटीन का काम है इसे रिनोवेशन नहीं बोल सकते हैं।
TAGGED: building, disaster, hamirpur, homeless, People, PWD officer, roof
admin September 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बीटीसी स्कूल नूरपुर में हुआ आर्ट एंड क्राफ्ट विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन
Next Article निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव का हर घर होगा स्वच्छ, घर घर मे चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?