अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से हमीरपुर में केंद्र सरकार के सुशासन के नौ साल को लेकर चि़त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रदर्शनी में बहुत से लोग विशेषकर युवा वर्ग बढ-चढ कर भाग ले रहा हैं। इस प्रदर्शनी में न केवल केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है बल्कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी चित्रप्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया हैं। इस प्रदर्शनी में युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिली हैं।
युवाओं ने बताया कि केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी से उन्हें बहुत सी योजनाओं की जानकारी मिली, जिसके बारे में उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी।
