By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फर्जी आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड, वायरलेस सेट भी किए बरामद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > फर्जी आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड, वायरलेस सेट भी किए बरामद
crimehimachal

फर्जी आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड, वायरलेस सेट भी किए बरामद

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/09/12 at 10:19 AM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): खनियारा में धर्मशाला पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) का अधिकारी बनकर खनियारा में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के तहत खनियारा क्षेत्र में धर्मशाला पुलिस टीम ने एक फर्जी आईपीएस बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं।आरोपी की पहचान विवेक निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब एक वर्ष से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। हालांकि आरोपी के खिलाफ अभी तक ठगी करने संबंधित कोई शिकायत नहीं आई हैं।
वहीं पुलिस टीम की ओर खनियारा में दी गई दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से गुजरात नंबर की कार और बाइक को कब्जे में लिया हैं। आरोपी ने अपनी कार पर गवर्नमेंट इंडिया तक लिखवाया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे के कारोबारियों को ही अपना शिकार बनाता था। उनसे चरस आदि नशीले पदार्थ पकड़ता था और उसे खुद सेवन करने के अलावा आगे भी सप्लाई करता था।
पुलिस में शिकायत अक्षित वालिया निवासी गाहलियां ने की थी। आरोपी अक्षित के कैफे में कुक था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस में शिकायत की गई। एसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से उसकी कार सहित अन्य सामान कब्जे में लिया हैं। पुलिस के पास अभी तक आरोपी की ओर से ठगी किए जाने संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया हैं। आगामी कार्रवाई जारी हैं।
TAGGED: arrested, Dharamshala, fake, ID card, IPS officer, police, recovered, wireless sets
admin September 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में भारी बारिश से 88 लोगों की मौत,2864 पक्के तो 1721 कच्चे मकान हुए क्षतिग्रस्त
Next Article दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आएंगी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?