By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी की बस से पुलिस ने बरामद किया 9.84 ग्राम चिट्टा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > एचआरटीसी की बस से पुलिस ने बरामद किया 9.84 ग्राम चिट्टा
crimehimachal

एचआरटीसी की बस से पुलिस ने बरामद किया 9.84 ग्राम चिट्टा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/21 at 3:12 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश भर में नशे के खिलाफ़ पुलिस की ओर से एक मुहिम छेड़ी गई हैं। अपनी इस विशेष मुहिम के तहत पुलिस पूरे प्रदेश में आए दिन नशा तस्करों से नशीले पदार्थ बरामद कर उनकी धरपकड़ कर रही हैं। इसी कड़ी में शिमला पुलिस को भी अपने इस अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। ताजा मामले के पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से एक चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।यह तस्कर पांगी-कल्पा रूट वाली बस में सवार था।
 मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑकलैंड टनल के पास पुलिस की ओर से लगाए गए नाके के दौरान बस को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान आरोपी चिट्टे के साथ बस में सवार था। चेकिंग करने पर युवक से चिट्टा बरामद किया गया ।
एएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रखा है जिसके तहत हाल ही में एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा हैं। यह युवक एचआरटीसी बस से जा रहा था। चेकिंग के दौरान इसके पास से 9.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के प्रति सजग है और लोगों से अपील करती हैं कि इन नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
इसके साथ ही एएसपी रमेश शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में स्कूल में अवकाश के चलते लोग शहर से बाहर जा रहे हैं।ऐसे में लोग अपने घरों को छोड़ने से पहले पड़ोसियों को बता कर जाएं। घर में किसी भी प्रकार की नकदी और कैश को छोड़कर ना जाएं । किसी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।
कल्पा से पांगी की ओर जा रही थी बस
एचआरटीसी की बस में जिस आरोपी से चिट्टा बरामद किया गया हैं उसकी पहचान कर ली गई है। यह किन्नौर के कल्पा से पांगी जाने वाली बस में सवार था। पुलिस ने केस एफआईआर नंबर 199/22 और एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया है।
एचआरटीसी की बसों में ला रहे नशे की खेप
शिमला की बात करें तो यहां पर बसों में नशे की खेप लाई जा रही हैं। इससे पहले गाड़ियों के माध्यम से चिट्टा तस्कर शिमला आते थे, जबकि अब बसों में सफ़र कर नशे का सामान बेचने के लिए ला रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आम यात्री की तरह से चिट्टा तस्कर बसों में सफर करते हैं। इन्हें सिर्फ सूचना के आधार पर ही पकड़ा जा सकता हैं।
TAGGED: chitta, HRTC, police, Shimla
admin December 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीमेंट विवाद को लेकर डीसी के साथ बैठक में नही निकला कोई हल
Next Article सीमेंट प्लांट बंद मामले पर ट्रक ऑपरेटर्स के समर्थन में उतरे अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट ट्रक ऑपरेटर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?